{"_id":"5cd870b0bdec22076357a1bb","slug":"explosion-in-two-cracker-factories","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पटाखा कारखानों में विस्फोटों से दहले लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पटाखा कारखानों में विस्फोटों से दहले लोग
Mon, 13 May 2019 12:44 AM IST
संतोष भदौरिया
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Published by: संतोष भदौरिया
Updated Mon, 13 May 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
दोस्तीनगर गांव में आग की चपेट में आए दोनों कारखाने।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव-हरदोई मार्ग पर शहर सीमा से सटे सदर कोतवाली क्षेत्र के दोस्तीनगर गांव में रविवार दोपहर दो पटाखा कारखानों में विस्फोटों से लोग दहल उठे। चाय दुकान के छप्पर में लगी आग की चपेट में आए इन कारखानों से उठती लपटों पर दमकल कर्मियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया। अफरातफरी के बीच करीब आधा घंटे तक मार्ग पर जाम लगा रहा। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। करीब चार लाख के नुकसान का अनुमान है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, करीब एक बजे चाय दुकान के छप्पर में आग लगी थी। लोग आग बुझाने की कोशिश कर रहे थे, तभी तेज हवा के बीच चिंगारी अहमद अली के बाबू फायर वर्क्स नाम से संचालित पटाखा कारखाने तक पहुंच गई। कुछ ही पलों में आग ने पूरे परिसर को चपेट में ले लिया।
पूर्व ग्राम प्रधान वीरेंद्र सिंह ने अग्निशमन केंद्र व पुलिस को सूचना दी। फिर ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने लगे। तभी चिंगारी करीब बीस मीटर पर सड़क के दूसरी तरफ मोहम्मद अख्तर के जनता फायर वर्क्स तक पहुंच गई।
विज्ञापन
दोनों कारखानों में धमाके के चलते अन्य दुकानदार सामान समेट कर भागने लगे। मौके फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। उन्नाव-हरदोई मार्ग से निकल रहे वाहन धमाके के चलते घटनास्थल से लगभग पांच सौ मीटर दूर ही रुक गए। अग्निशमन अधिकारी शिवदरस प्रसाद ने बताया कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है। पटाखा कारोबारियों ने अभी रिपोर्ट नहीं दी है।