फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   explanation seek from bdo

उन्नाव : बीडीओ से स्पष्टीकरण, सचिव पर विभागीय कार्रवाई के निर्देश

Thu, 28 Jul 2022 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
explanation seek from bdo
उन्नाव। डीएम ने सफीपुर विकासखंड की दो ग्राम पंचायतों में निर्माणाधीन अमृत सरोवरों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई खामियां मिलने पर बीडीओ से स्पष्टीकरण तलब किया है। सचिव पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर डीएम रवींद्र कुमार ने ग्राम पंचायत सफीपुर ग्रामीण में निर्माणाधीन अमृत सरोवर का निरीक्षण किया। यहां पर इस्टीमेट 9.36 लाख के सापेक्ष मात्र 60 हजार का ही व्यय पाया गया।
विज्ञापन

मौके पर 19 श्रमिक कार्यरत थे। वहीं ग्राम पंचायत मऊमंसूरपुर में बेलहा तालाब पर 10.08 लाख के सापेक्ष 4.70 लाख रुपये का काम ही हुआ था। मौके पर झंडारोहण के लिए चबूतरे का निर्माण चल रहा था। एक मिस्त्री व चार श्रमिक कार्यरत थे जबकि निगरानी के लिए महिला मेट नहीं थी। मेडिकल किट की व्यवस्था नहीं मिली। सात रजिस्टर भी नहीं दिखाए गए। गोरहइया तालाब के निरीक्षण में मेट मौजूद नहीं थी। 10 श्रमिक तो कार्यरत थे लेकिन मेडिकल किट उपलब्ध नहीं थी। पानी की भी व्यवस्था नहीं थी। इस पर डीएम ने सुधार के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed