फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Experimental tests of tomorrow

प्रयोगात्मक परीक्षाएं कल से

Thu, 25 Dec 2014 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Thu, 25 Dec 2014 12:35 AM IST
विज्ञापन
Experimental tests of tomorrow

उन्नाव। इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 26 दिसंबर से प्रारंभ होंगी। इसके लिए शासन की ओर से दिशा निर्देश देने के साथ ही प्रयोगात्मक संबंधी सामग्री भी परिषद कार्यालय भिजवा दी गई है। डीआईओएस ने निर्देश दिए हैं कि सभी प्रधानाचार्य कार्यालय से लिफाफे उठवा लें।

विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा परिषद के अपर सचिव प्रमोद कुमार ने दिए निर्देशों के अनुसार प्रयोगात्मक परीक्षा में परीक्षार्थी को 50 फीसदी अंक आंतरिक परीक्षक व 50 फीसदी अंक बाह्य परीक्षक देगा।
विज्ञापन


आंतरिक परीक्षक द्वारा प्रत्येक छात्र के कक्षा 11 व 12 में किए गए प्रयोगात्मक कार्यों के सतत मूल्यांकन तथा परिषदीय प्रयोगात्मक परीक्षा में छात्र के परफार्मेंस के अनुसार अंक प्रदान किए जाएंगे। यह मूल्यांकन संयुक्त रूप से किया जाना है। यह व्यवस्था व्यक्तिगत व संस्थागत दोनों तरह के परीक्षार्थियों पर लागू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


समय रहते उपलब्ध कराएं शुद्धि पत्र विवरण
डीआईओएस शफीक मोहम्मद सिद्दीकी ने बताया कि इंटरमीडिएट 2015 की नामावली भी कार्यालय से प्राप्त हो गई है।

नामावली में अंकित विवरण में यदि कोई अशुद्धि हो तो शुद्धि पत्र पर विवरण शुद्ध कर एक सप्ताह के अंदर डीआईओएस के माध्यम से परिषद कार्यालय उपलब्ध कराएं। विलंब की स्थिति में अशुद्धियों का पैकेट प्रधानाचार्य को स्वयं परिषद कार्यालय पहुंचाना होगा।

अंक विभाजन में नवीन (ईबी 234) का होगा प्रयोग
प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए गए हैं कि वर्ष 2015 की प्रयोगात्मक परीक्षा एवं अंक विभाजन में संशोधित प्राप्तांक सूची (ईबी 234) का प्रयोग न करें। शासन द्वारा उपलब्ध कराई गई नई (ईबी 234) सूची का प्रयोग करें।


गत वर्ष की तरह होंगी हाईस्कूल की प्रयोगात्मक परीक्षाएं
हाईस्कूल की प्रयोगात्मक परीक्षाएं गत वर्ष की भांति होंगी। विद्यालय स्तर पर आंतरिक मूल्यांकन प्रोजेक्ट कार्य के आधार पर किया जाएगा। व्यक्तिगत व संस्थागत परीक्षार्थी अपने विद्यालय में संपर्क कर प्रयोगात्मक परीक्षाओं में सम्मिलित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed