{"_id":"5f270f5b8ebc3e144a06a1c9","slug":"exemption-from-detention-for-purchase-of-rakshabandhan-unnao-news-knp5747427161","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन की खरीदारी के लिए मिली बंदी से छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन की खरीदारी के लिए मिली बंदी से छूट
विज्ञापन
शहर के बड़़ा चौराहा पर भाइयों के लिए राखी खरीदती बहने।
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। रक्षाबंधन के त्योहार के चलते जिला प्रशासन ने रविवार को साप्ताहिक बंदी के दिन राखी और मिठाई की दुकानें खोलने की छूट दी। इससे लोगों ने खरीदारी की। सोमवार को सभी उल्लास के साथ पर्व मनाएंगे।
मालूम हो कि कोरोना से बचाव के लिए प्रशासन ने सप्ताह में तीन दिन शुक्रवार, शनिवार और रविवार को बाजार बंद रखने के निर्देश दे रखे हैं। लेकिन त्योहारों को देखते हुए बकरीद की खरीदारी के लिए शुक्रवार और रक्षाबंधन के लिए राखी व मिठाई की दुकानें खोलने की छूट दी। रविवार को लोगों ने त्योहार के लिए खरीदारी की। आज मनाया जाने वाला रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के सौहार्द का है। इस दिन बहनें भाइयों की कलाई में रक्षा सूत्र बांधकर अपनी सुरक्षा का वचन लेती है।
हालांकि इस बार कोरोना संक्रमण की वजह से कई बहनों के भाई त्योहार मनाने के लिए घर नहीं आ सके है। कई बहनों ने ई-राखी का भी उपयोग किया है। कोरोना से बचाव के लिए प्रशासन ने शनिवार व रविवार को बंदी का दिन घोषित कर रखा है। लेकिन रक्षाबंधन की वजह से रविवार को डीएम रविंद्र कुमार ने बाजारों में राखी व मिठाइयों की दुकानों को खोलने की छूट दी हुई है। हालांकि इसबार कम बिक्री होने से दुकानदार मायूस हैं।
विज्ञापन
राखी विक्रेता सैंकी ने बताया कि रक्षाबंधन का त्योहार साल में एक बार आता है। लेकिन इस बार कोरोना की वजह से बाजार में बहुत असर पड़ा है। ग्राहक पिछली बार की अपेक्षा पच्चास प्रतिशत ही आए है। हालांकि प्रशासन द्वारा रविवार को दुकान खोलने की छूट मिलने से ग्राहक आए हैं। जिससे अच्छी दुकानदारी हो गई है। राखी विक्रेता मनीष ने बताया कि सुबह से दुकान लगाई है। दोपहर तक ग्राहक नहीं आए थे, लेकिन दोपहर बाद से ग्राहक आए हैं। जिससे राखी बिकनी शुरू हुई हैं। वहीं, साथ में मिठाई की भी दुकान लगी है, प्रशासन द्वारा छूट मिलने से रविवार को दुकान लगाने की छूट है। महिलाएं राखी के साथ मिठाई की भी खरीदारी कर रही हैं।