फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   ew born baby found near toad side

सड़क किनारे झाड़ी में मिली नवजात बच्ची

Mon, 21 Nov 2022 07:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Nov 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
ew born baby found near toad side
उन्नाव। शुक्लागंज मार्ग पर मगरवारा पुलिस चौकी से करीब 100 मीटर दूर रविवार दोपहर झाड़ी में नवजात बच्ची मिली। झाड़ियों में पड़ी बच्ची को कुत्तों का झुंड घेरे था। रोना सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस और चाइल्ड लाइन को सूचना दी। हेल्पलाइन की टीम ने बच्ची को जिला अस्पताल के एसएनसीयू (न्यू सिक बॉर्न केयर यूनिट) में भर्ती कराया है। उसकी हालत स्थिर है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र की मगरवारा चौकी के पास झाड़ियों में नवजात बच्ची कपड़ों में लिपटी मिली। रविवार दोपहर उधर से निकल रहे लोगों ने रोना सुना तो मौके पर पहुंचे। लोगों की सूचना पर मगरवारा चौकी इंचार्ज संदीप मिश्रा और बच्ची को उठाकर चौकी ले गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची चाइल्ड लाइन को जानकारी दी। चाइल्ड लाइन प्रभारी दिवाकर ओझा और दिव्या अवस्थी टीम के साथ पहुंचे और बच्ची को जिला अस्पताल के एसएनसीयू में भर्ती कराया। डॉक्टर प्रदीप कुमार के अनुसार बच्ची की उम्र पांच से छह दिन है। उसकी हालत ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चाइल्ड लाइन प्रभारी ने बताया कि 15 दिन तक बच्ची के परिजनों का इंतजार किया जाएगा। इस दौरान कोई परिजन आता है तो आवश्यक कार्यवाई पूरी कर सौंप दिया जाएगा। किसी परिजन के न आने पर बच्ची का वजन ढाई किलो से अधिक हो जाएगा तो लखनऊ बाल शिशु गृह भेजा जाएगा। इच्छुक लोग वहां से उसे गोद ले सकेंगे।

एक साल में चाइल्ड लाइन को जिले में पांच नवजात लावारिस हालात में मिल चुके हैं। छह माह पहले बिहार थाना क्षेत्र में मिले नवाजत बच्चे को जंगल में फेंका गया था। उसे जानवरों ने गंभीर रूप से घायल कर दिया था। सीएचसी ले जाते समय उसकी मौत हो गई थी। अन्य स्थानों पर मिले चार बच्चों का स्वास्थ्य ठीक होने पर उन्हें लखनऊ बाल शिशु गृह भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed