{"_id":"68a624417f085e77d5060492","slug":"even-after-five-rounds-of-counselling-all-the-seats-could-not-be-filled-unnao-news-c-221-1-uno1001-135755-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: पांच राउंड की काउंसलिंग के बाद भी नहीं भर पाई सभी सीटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: पांच राउंड की काउंसलिंग के बाद भी नहीं भर पाई सभी सीटें
Thu, 21 Aug 2025 01:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Thu, 21 Aug 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
सोनिक (उन्नाव)। दही चौकी स्थित पाॅलिटेक्निक में पांच राउंड की काउंसलिंग पूरी होने के बाद अभी भी दो ट्रेडों में 10 सीटें खाली हैं। यह हाल तब है जब चार पर ऑफलाइन और एक बार ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी कराई जा चुकी है।
दही चौकी राजकीय पालिटेक्निक में अभी तक छह ट्रेड चल रही थीं। इनमें चार ट्रेडों में छात्रों की संख्या न बढ़ने पर उन्हें शासन स्तर से बंद कर दिया गया था। मौजूदा समय में कंप्यूटर साइंस और इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग की ट्रेड ही संचालित है। दोनों कोर्स में 75-75 छात्र दाखिला ले सकते हैं, लेकिन पांच राउंड की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों ट्रेड़ों में 70-70 छात्र दाखिला ले चुके हैं। पांच-पांच सीटें अभी भी नहीं भर पाई हैं। प्रधानाचार्य पीयूष शाक्य ने बताया कि अभी एक राउंड की काउंसलिंग और होगी जिसकी तारीख अभी निर्धारित नहीं है। उम्मीद है कि इस काउंसलिंग में सभी सीटें फुल हो जाएंगी। जो छात्र आईटीआई किए हैं या फिर इंटरमीडिएट साइंस साइड से किया हो वह दूसरे साल में सीधे दाखिला लेंगे। ऐसे छात्रों के लिए दोनों कोर्स में सात-सात सीटें अलग से रहती हैं।