{"_id":"65cd28531c379bc6d101ef57","slug":"equipment-distributed-to-hundred-disabled-people-unnao-news-c-221-1-sknp1054-109940-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: सौ दिव्यांगों को बांटे गए उपकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: सौ दिव्यांगों को बांटे गए उपकरण
विज्ञापन
मौरावां। ब्लाक मुख्यालय हिलौली सभागार में दिव्यांगों को निशुल्क कृत्रिम अंग वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सौ लोगों को ट्राई साइकिल, कान की मशीनें व छड़ी का वितरण किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा के पुरवा विधायक अनिल सिंह व प्रमुख हिलौली दिलीप कुमार दीक्षित का कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। विधायक ने बताया दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। प्रमुख हिलौली दिलीप कुमार दीक्षित ने दिव्यांगों को माला पहनाई।
प्रभारी जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी अमित सोनकर ने कहा जिन दिव्यांगों का पंजीकरण नहीं हुआ है उनका रजिस्ट्रेशन कराकर उन्हें भी कृत्रिम अंग मुहैया कराए जाएंगे। इस दौरान प्रभारी बीडीओ हिलौली विकास शुक्ला, एडीओ पंचायत रवि कुमार शर्मा, पुष्पराज सिंह, कालीकिशोर साहू, संतोष सिंह, महेश सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- --
विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ किया रात्रि प्रवास
असोहा। पुरवा विधानसभा के असोहा में ब्लाक प्रमुख आनंद गुप्ता के कार्यालय पर विधायक अनिल सिंह ने कार्यकर्ताओं संग रात्रि प्रवास किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को जिताने के लिए चुनाव प्रचार में लगने की अपील की। इस दौरान असोहा क्षेत्र के 28 ग्राम प्रधानों में मिर्रीकला प्रधान धुन्नर प्रसाद, धौरहरा दिनेश कन्नौजिया, तल्हौरी के शिवप्रसाद, बेहटा के अमन विमल आदि सहित 33 क्षेत्र पंचायत सदस्य व 36 कोटेदारों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। असोहा मंडल अध्यक्ष महेश रावत, प्रधान असोहा देशराज रावत, ललित सेंगर, नागेंद्र, साधू रावत, सुनील लोधी आदि रहे। (संवाद)