{"_id":"67bcc260f51d7c4675039869","slug":"entry-of-vehicles-in-the-city-will-be-banned-on-shivratri-unnao-news-c-221-1-sknp1056-127434-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: शिवरात्रि पर शहर में वाहनों का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: शिवरात्रि पर शहर में वाहनों का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित
विज्ञापन
उन्नाव। महाशिवरात्रि को लेकर शहर में हल्के व भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। यातायात प्रभारी भवन सिंह मौर्य ने बताया कि 26 फरवरी को सुबह आठ बजे से शोभा यात्रा समाप्त होने तक यह व्यवस्था लागू रहेगी।
उन्नाव बाईपास से शहर की ओर आने वाले सभी छोटे- बड़े वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। इन्हें बाईपास से अजगैन, मोहान की तरफ मोड़ा जाएगा। वहीं कब्बाखेड़ा चौराहा से बडे चौराहा की तरफ आने वाले वाहनों को एसपी ऑफिस तिराहा से प्रकाश गेस्ट हाउस की तरफ भेजा जाएगा। हाईवे के गदनखेड़ा चौराहा से गांधीनगर तिराहा की तरफ आने वाले भारी वाहनों को बदरका चौराहा कानपुर और लखनऊ की तरफ भेजा जाएगा। शुक्लागंज के मरहला चौराहा से शहर की ओर आने वाले वाहनों को बदरका चौराहा की तरफ से भेजा जाएगा। मगरवारा से उन्नाव शहर की ओर आने वाहनों को नहर, वकीलों का रामलीला मैदान की ओर डायवर्ट किया जाएगा। बताया कि हरदोई रोड पुल से आईबीपी चौराहा की तरफ ई-रिक्शा व छोटे-बड़े वाहनों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।