{"_id":"66c7acd4859574abe4003247","slug":"entry-of-heavy-vehicles-banned-in-the-city-from-today-unnao-news-c-221-1-uno1004-118741-2024-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: आज से शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: आज से शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
विज्ञापन
उन्नाव। पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर शहर में भारी वाहनों के आवागमन में प्रतिबंध रहेगा। यातायात प्रभारी भवन सिंह मौर्य ने बताया कि 23, 24, 25, 30, 31 अगस्त को सुबह छह बजे से परीक्षा समाप्त होने तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा।
हाईवे से शहर की ओर सभी भारी वाहनों को बाईपास से अजगैन, मोहान और बांगरमऊ की तरफ व कानपुर की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। बांगरमऊ, सफीपुर की ओर से आने वाले वाहनों को चकलवंशी से मियांगंज की तरफ भेजा जाएगा। हाईवे के गदन खेडा चौराहा से गांधीनगर तिराहा की तरफ आने वाले भारी वाहनों को बदरका चौराहा कानपुर और लखनऊ की तरफ भेजा जाएगा।
शुक्लागंज के मरहला चौराहा से शहर की ओर आने वाले वाहनों को बदरका चौराहा की तरफ से भेजा जाएगा। वहीं मगरवारा से उन्नाव शहर की तरफ आने वाले छोटे वाहनों को आदर्श नगर नहर से अधिवक्ता संघ के रामलीला मैदान वाले रास्ते से जिला अस्पताल के सामने निकाला जाएगा।
विज्ञापन
कब्बा खेड़ा व पुलिस आफिस तिराहा से बड़ा चौराहा की तरफ ई-रिक्शा व छोटे-बड़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इन्हें पुलिस आफिस तिराहा से प्रकाश गेस्ट हाउस कि तरफ भेजा जाएगा। गांधीनगर तिराहा से छोटा चौराहा, बड़ा चौराहा की तरफ ई-रिक्शा व छोटे-बड़े सभी वाहनों पर रोक रहेगी। हरदोई रोड पुल से आईबीपी चौराहा की तरफ ई-रिक्शा व छोटे-बड़े वाहनों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।