फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Energy Minister suspended XEN, JE, SDO

Unnao News: उर्जा मंत्री ने एक्सईएन, जेई, एसडीओ को किया निलंबित

Fri, 11 Oct 2024 03:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
Energy Minister suspended XEN, JE, SDO
उन्नाव। मजदूर को गलत बिल भेजने और सदमे में आकर उसके खुदकुशी करने के मामले में बिजली विभाग के तीन अफसरों पर गाज गिरी है। ऊर्जा मंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एक्सईएन द्वितीय, बंथर क्षेत्र के एसडीओ व जेई को निलंबित कर दिया है। एसडीओ व जेई पर रिपोर्ट भी दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। इस कार्रवाई से बिजली विभाग में खलबली है। कार्रवाई से अधिकारी, कर्मचारी सकते में हैं। कार्यालय मं सन्नाटा है।
विज्ञापन

अचलगंज थानाक्षेत्र के कुशलपुर वसैना गांव निवासी शुभम राजपूत (30) मजदूरी करता था। शुभम ने वर्ष 2022 में बिजली का कनेक्शन लिया था। घर में दो बल्ब, एक पंखा और एक टीवी है। एक सितंबर 2024 को शुभम को 1,09,221 रुपये के बकाया का बिल मिला था। काफी दौड़ भाग की तब जाकर 16,377 रुपये का संशोधित बिल मिला था। उसने 14 सितंबर को किसी तरह से व्यवस्था करके पूरा बिल जमा कर दिया था। इसके ठीक 22वें दिन सात अक्तूबर को विभाग ने उसे फिर 8306 रुपये का बिल भेज दिया था।
विज्ञापन

इससे शुभम मानसिक रूप से परेशान हो गया था। बुधवार सुबह घर के पास भूसे की कोठरी में फंदे से उसका शव लटका मिला था। पिता महादेव राजपूत ने बिजली विभाग के अफसरों पर बेटे को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। पिता ने ज्यादा बिल आने से बेटे के खुदकुशी करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला ऊर्जा मंत्री एके शर्मा तक पहुंचा तो उन्होंने इसे गंभीरता से लिया। बुधवार को एक्स पर किए गए पोस्ट में उर्जा मंत्री ने शुभम के आत्महत्या करने पर दुख जताया। उन्होंने तत्काल प्रभाव से एक्सईएन द्वितीय सूर्योदय कुमार वर्मा, विद्युत वितरण उपखंड बंथर के एसडीओ रवि यादव और उपकेंद्र अचलगंज के जेई (अवर अभियंता) आशीष सिंह को निलंबित कर दिया।

एसडीओ और जेई के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए। उन्होंने बताया कि पुलिस, प्रशासन मौत के कारणों की विस्तृत जांच कर रहा है। जांच रिपोर्ट के आधार पर अन्य जो भी जिम्मेदार होगा, उस पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed