फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Encroachment will be removed before road construction

जंगल में नीलगाय के अवशेष मिले

Wed, 27 Apr 2022 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Encroachment will be removed before road construction
हसनगंज। कोतवाली क्षेत्र के कोरौरा गांव के बाहर जंगल में नीलगाय के अवशेष मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह कोरौरा गांव के बाहर जंगल में ग्रामीणों को नीलगाय के अवशेष दिखे। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पशु डॉक्टरों को बुलवाकर मांस के नमूने लिए। साथ ही अवशेष का पोस्टमार्टम कराया। अपराध निरीक्षक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि ग्रामीणों को तहरीर देने के लिए बुलाया गया है। तहरीर मिलने पर तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

लखनऊ के मलिहाबाद से सटे हुए हैं कई गांव
तहसील क्षेत्र के कोरौरा, पिलखना रसीदपुर, मटरिया, ताला सराय आदि गांव लखनऊ के मलिहाबाद से सटे हुए हैं। मलिहाबाद क्षेत्र के कसाई सूनसान जगह देखकर जंगल में अंजाम देकर मांस लेकर आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे की सर्विस लाइन होते हुए लखनऊ चले जाते हैं। क्षेत्र के ही भाजपा नेता लिटिल, राहुल पंडित, मिलन पांडेय, आशीष महाराज, अभिषेक मिश्र व राकेश सिंह आदि ने मलिहाबाद बार्डर पर शाम को चेकिंग अभियान चलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed