फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Encounter between police and miscreants in unnao

उन्नाव: ट्रक लूटने वाले बदमाशों से स्वाट टीम की मुठभेड़, तीन को लगी गोली, तीन अन्य लुटेरों को भी पकड़ा

Tue, 20 Jul 2021 01:16 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 20 Jul 2021 01:16 AM IST
सार

हसनगंज कोतवाली क्षेत्र में चार दिन पहले 14 जुलाई को स्कार्पियो सवार चार लुटेरों ने डंपर चालक घाटमपुर कानपुर देहात के हरचंदपुर गांव निवासी पवन कुमार व क्लीनर अनूप को बंधक बनाकर पुरवा कोतवाली क्षेत्र में फेंका और डंपर लूट ले गए।

विज्ञापन
Encounter between police and miscreants in unnao
उन्नाव में बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले में रविवार रात औरास में चालक व क्लीनर को बंधक बनाकर ट्रक लूटने वाले बदमाशों से स्वाट टीम की मुठभेड़ हो गई। इसमें तीन बदमाश घायल हो गए। बदमाशों से लूट का ट्रक बरामद किया गया है। तीन अन्य लुटेरों को भी पकड़ा गया है।
विज्ञापन


हसनगंज कोतवाली क्षेत्र में चार दिन पहले 14 जुलाई को स्कार्पियो सवार चार लुटेरों ने डंपर चालक घाटमपुर कानपुर देहात के हरचंदपुर गांव निवासी पवन कुमार व क्लीनर अनूप को बंधक बनाकर पुरवा कोतवाली क्षेत्र में फेंका और डंपर लूट ले गए।
विज्ञापन


इन्हीं लुटेरों ने रविवार की रात औरास थाना क्षेत्र में ट्रक चालक व क्लीनर को गन प्वाइंट पर लिया और बंधक बनाकर 20 किमी दूर फेंककर ट्रक व सात हजार रुपए लूट लिए थे। एसपी आनंद कुलकर्णी के आदेश पर खुलासे में लगी स्वाट टीम ने हसनगंज की घटना में लूटा गया डंपर कानपुर के जाजमऊ से बरामद कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


औरास में कासगंज जिले के गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र के मस्तीपुर निवासी ट्रक चालक फतेहपुर जनपद निवासी क्लीनर बृजेश कुमार से ट्रक व नगदी लूट की दूसरी घटना होने के बाद लुटेरों की तलाश में लगे स्वाट टीम प्रभारी/दही थाना प्रभारी गौरव कुमार ने एक संदिग्ध मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लिया।

लोकेशन औरास की मिली। औरास एसओ को लोकेशन प्वाइंट पर भेजा गया। शक होने पर लुटेरे ट्रक व स्कार्पियो लेकर हसनगंज की ओर भागे। पुलिस के दौड़ाने पर स्कार्पियो नवई के पास पेड़ से टकरा गई। यहां पहले से मौजूद स्वाट टीम ने लुटेरों को पकड़ने की कोशिश की तो पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से गैंगस्टर हरदोई निवासी सौदागर गाजी, रामजी यादव, मोहम्मद मुश्ताक घायल हो गए। वहीं पुलिस ने इनके साथी लखनऊ निवासी शादाब अली, सलमान अली व हरदोई निवासी रोहित को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed