फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   enchrochment drive

अतिक्रमण अभियान चला

Fri, 27 May 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला, उन्नाव
अमर उजाला, उन्नाव Updated Fri, 27 May 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
 enchrochment drive
अतिक्रमण अभियान - फोटो : अमर उजाला

स दौरान व्यापारी व भवन स्वामी प्रशासनिक अफसरों के आगे गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन किसी की भी नहीं सुनी गई। दो पोक लैंड व चार जेसीबी मशीनों ने चिह्नित क्षेत्र में ध्वस्तीकरण की जद में आने वाले निर्माणों को जमींदोज कर दिया। अभियान के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट, कई एसडीएम व कई क्षेत्राधिकारियों के अलावा भारी पुलिस फोर्स तैनात रहा। प्रशासन के कड़े रुख से डरे सहमे व्यापारी अभियान के दौरान अपने निर्माण स्वयं गिराते देखे गए। इस मौके पर छोटे व भारी वाहनों का रूट 100 मीटर पहले से ही डायवर्ट कर दिया गया था।

विज्ञापन

 ध्वस्तीकरण अभियान के लिए तय गुरुवार सुबह पांच बजे छोटा चौराहा से अताउल्ला नाला रोड पर प्रशासनिक अमला पहुंच गया। अभियान का विरोध करने के लिए व्यापारियों ने पहले से ही तैयारी कर रखी थीं, लेकिन उनकी तैयारियां धरी रह गईं। प्रशासन के कड़े रुख के आगे कोई कुछ नहीं कर सका। सिटी मजिस्ट्रेट शंकर मुखर्जी, कई उपजिलाधिकारी, कई सीओ, कई थानों की पुलिस फोर्स व पीएसी बल के अलावा भारी मात्रा में नगर पालिका व तहसील प्रशासन के अमले की अगुवाई ने स्थानीय व्यापारियों व भवन स्वामियों को चेतावनी भरे लहजे में एक घंटे में अपना सामान हटाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

 अफसरों के पास पहुंचे कुछ व्यापारियों ने कार्रवाई को गलत बताते हुए इसका विरोध शुरू किया। सिटी मजिस्ट्रेट ने अभियान चलने से काफी पहले से ही समय दिए जाने की बात कहते हुए इस मांग को नजरअंदाज कर दिया। कहा कि व्यापारियों को अपने निर्माण स्वयं ही गिरवाने का पर्याप्त समय दिया जा चुका है। इसके बाद छोटा चौराहा व अताउल्ला नाला से कुछ पहले ही छोटे व भारी वाहनों को रोक दिया गया। इसके बाद दो पोकलैंड व चार जेसीबी मशीनों ने यहां के अवैध निर्माणों को ढहाना शुरू कर दिया। आधा दर्जन मशीनों ने दोपहर तक इस क्षेत्र के 50 मकानों को चिह्नित स्थान तक जमींदोज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट............
कुछ हटाए गए तो कुछ मंदिरों को दिया समय
उन्नाव। मार्ग चौड़ीकरण की जद में आने वाले मंदिरों पर भी प्रशासन का कहर टूटा, यहां रोड किनारे बने कुछ मंदिरों को भी भवनों के साथ-साथ तोड़ दिया गया तो कुछ मंदिरों में लगी मूर्तियों को हटाने के लिए लोगों की ओर से समय मांगे जाने पर दो दिन का समय दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि मंदिर में लगी मूर्तियों को सुरक्षित हटा लिया जाए, जिससे किसी की भी आस्था को चोट न पहुंचे।
इनसेट............
चिह्नांकन से अधिक तोड़े जाने का लगाया आरोप
उन्नाव। अभियान में जेसीबी द्वारा तोडे़ जा रहे निर्माणों को चिह्नांकन से अधिक दूरी तक तोड़ने का आरोप प्रशासनिक अधिकारियोें पर लगाते हुए कुछ व्यापारियों व भवन स्वामियों ने कहा कि डीएम ने तो नौ-नौ मीटर तक निर्माणों को तोड़ने के आदेश दिए थे, लेकिन जेसीबी इससे अधिक निर्माण गिरा रही हैं। नायब तहसीलदार एके सरोज ने कहा कि जेसीबी से तोड़ने पर कुछ तो कम ज्यादा हो ही जाता है।
इनसेट.............
भारी वाहन रहे बंद, दो पहिया का रूट किया डायवर्ट
उन्नाव। अतिक्रमण अभियान के चलते भारी वाहनों को शहर के भीतर घुसने से ही रोक दिया गया था। इसके लिए छोटे चौराहा से अचलगंज तिराहे व दूसरी ओर से हरदोई पुल के पास से ही बैरीकेडिंग लगाकर रोक दिया गया था। वहीं छोटे व दो वाहनों को छोटे चौराहे से पहले ही कॉलेज रोड व कब्बाखेड़ा की ओर मोड़ दिया जा रहा था।
.
मकान का हिस्सा जेसीबी पर गिरने से बचा चालक
उन्नाव। अभियान के दौरान एक मकान की छत को तोड़ते समय छत का एक हिस्सा टूटकर जेसीबी की छत पर आ गिरा। इससे जेसीबी की छत क्षतिग्रस्त हो गई ओर उसका शीशा टूट गया। वहीं जेसीबी चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई।
 
देर शाम तक धड़धड़ाती रही जेसीबी, तोड़े 50 मकान
उन्नाव। गुरुवार तड़के सुबह शुरू हुआ ध्वस्तीकरण अभियान देर शाम सात बजे तक चलता रहा। इसमें अभियान की जद में आने वाले 85 मकानों में से 50-55 मकानों को तोड़ दिया गया। बाकी का ध्वस्तीकरण शुक्रवार को किया जाएगा।
 
छतों पर बैठकर महिलाएं देखती रहीं तबाही का मातम
उन्नाव। जिन लोगों के घरों पर जेसीबी चल रही थी, उनके घरों की महिलाएं दूसरों की छतों पर बैठकर तबाही का मातम देखती रहीं। महिलाएं अपनी आंखों के सामने ही अपने घर को टूटते हुए देख भावुक होती रहीं और यहां पर बिताए गए पलों को याद करती रहीं।
इनसेट............
सौ प्रतिशत पूरा होने तक चलेगा ध्वस्तीकरण अभियान
उन्नाव। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी उमेश कुमार मिश्रा ने कहा कि चिह्नित किए गए स्थान पूरी तरह से ध्वस्तीकरण होने तक अभियान जारी रहेगा। अभियान के पहले दिन 60 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है। शुक्रवार को ध्वस्तीकरण का काम पूरा कर रास्ते से मलबा उठाने का काम किया जाएगा। सौ प्रतिशत काम पूरा होने तक अभियान जारी रहेगा।



फोटो नंबर-29, एसडीएम से वर्ता करते सदर विधायक पंकज गुप्ता।

नौ मीटर के बजाए गिराई पूरी दुकान, व्यापारी भड़के
व्यापारियों ने किया प्रदर्शन, विधायक रुकवाया काम
कब्जा दिलाने के आश्वासन पर शांत हुआ मामला
अमर उजाला ब्यूरो
उन्नाव। चौड़ीकरण अभियान के दौरान मानक से ज्यादा तोड़फोड़ किए जाने से देर शाम व्यापारी भड़क गए। सूचना पर पहुंचे सदर विधायक ने काम रोकवा दिया। विधायक ने कहा कि कोई भी चौड़ीकरण के विरोध में नहीं हे लेेकिन राजस्व कर्मी मकान-दुकान मालिकों से मिलकर किराएदारों को बेदखल करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने नोटिस लिस्ट उपलब्ध न कराने पर भी नाराजगी जताई। बाद में तहसीलदार ने किराएदार व्यापारियों को पुन: कब्जा दिलाने का आश्वासन दिया इसके बाद लोग शांत हुए और रात नौ बजे ध्वस्तीकरण दोबारा शुरू हुआ। सदर विधायक ने अताउल्ला नाला से छोटा चौराहा तक सड़क चौड़ीकरण के लिए गुरुवार को सड़क के बीच से दोनो ओर 9-9 मीटर तक के निर्माण तोडने का काम शुरू हुआ। बुलडोजर की तोड़फोड़ में तमाम दुकानों का चिन्हित से ज्यादा हिस्सा गिरने पर व्यापारी भड़क गए। व्यापारियों ने राजस्व टीम पर मकान मालिक से मिलीभगत का आरोप लगाया और काम रोकवा दिया। सूचना पर सदर विधायक पंकज गुप्ता ने दुकानदारों के नाम जारी गई नोटिस की लिस्ट मांगी लेकिन तहसीलदार उपलब्ध नहीं करा पाए। विधायक ने बताया कि राजस्व विभाग ने जब निशानदेही की होगी तो यह भी दर्ज किया होगा कि दुकान या मकान की लंबाई कितनी होगी लेकिन इसका कोई लेखाजोखा नहीं दिखा पाए। बाद में तहसीलदार ने दुकानों की पैमाइश कर कब्जा दिलाने का आश्वसन दिया तब मामला शांत हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed