फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Employment officer riding a bike died due to collision with a vehicle

Unnao News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार रोजगार सेवक की मौत

Sun, 29 Jun 2025 05:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Sun, 29 Jun 2025 05:31 PM IST
विज्ञापन
Employment officer riding a bike died due to collision with a vehicle
अचलगंज। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर आजाद मार्ग चौराहे के पास शनिवार रात 10 बजे एक वाहन की टक्कर से बाइक सवार रोजगार सेवक की मौत हो गई। घटना के बाद चालक मौके से गाड़ी लेकर भाग निकला।
विज्ञापन


बिहार थानाक्षेत्र के भैरमपुर गांव निवासी अभिषेक कुमार (38) पुत्र द्वारिका प्रसाद रोजगार सेवक था। तीन दिन पहले कानपुर के कौशलनगर मोहल्ला निवासी बहन शैलजा पत्नी विनोद के घर गया था। शनिवार रात बाइक से घर लौट रहा था। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर आजाद मार्ग पर चौराहे के पास वाहन की टक्कर से उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना घर पहुंचते ही कोहराम मच गया।
विज्ञापन




पत्नी रीता के साथ मां शांति व दस साल का बेटा सत्यम रो-रोकर बेहाल हो गया। वह चार भाइयों में सबसे बड़े थे। थानाध्यक्ष राजेश पाठक ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। वाहन का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed