फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Embedded culvert

यातायात चालू होते ही पुलिया की एप्रोच रोड धंसी

Sat, 04 Jul 2015 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Sat, 04 Jul 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
Embedded culvert
बीघापुर (उन्नाव)। उन्नाव-लालगंज राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-31 पर करोड़ों की लागत से हाल ही में बनकर तैयार हुई सिकंदरपुर कर्ण की संकरी पुलिया की एप्रोच रोड चालू होते ही धंस गई। एनएचएआई में हड़कंप मच गया और पुलिया से आवागमन रोककर धंसे स्थल पर डामर गिट्टी डालकर उसे बराबर कर दिया गया। जानकारों की माने तो पुलिया निर्माण के दौरान एक तरफ की स्लैप भी धंस चुकी है जिसे रोकने के लिए नीचे से पाइप भी लगाए गए हैं। 
विज्ञापन


सिकंदरपुर कर्ण की संकरी पुलिया सालों से राहगीरों को दर्द दे रही थी। इसके निर्माण के लिए क्षेत्रीय जनता ने कई बार जाम लगा कर धरना प्रदर्शन भी किया। काफी प्रयास के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने इसे करीब छह माह पूर्व बनवाना शुरू किया।
विज्ञापन


करीब 1 करोड़  39 लाख रुपये की लागत से हुए निर्माण कार्य के दौरान इस कदर लापरवाही बरती गई कि पुलिया पर स्लेप की ढलाई के दौरान ही लिंटर का एक तरफ का हिस्सा लटक गया। कमी को छिपाने के लिए सीमेंट की मदद से उसे बराबर कर पुताई कर दी गई। पुलिया में स्लेप डालने के साथ ही दोनों तरफ एप्रोच रोड भी बनाई गई, लेकिन एप्रोच रोड में मिट्टी भरान के बाद उसे मानक के मुताबिक दबाया भी नहीं गया। पुलिया निर्माण में बरती गई अनियमितता शुक्रवार को सामने आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिया पर सुबह जैसे ही यातायात शुरू किया गया और वाहन निकले एप्रोच रोड धंस गई। जानकारी होने पर ग्रामीणों न यातायात रोका और झाड़ियां डालकर रास्ता बंदकर इसकी जानकारी अधिकारियों को दी। मौके पर पहुंचे एनएचएआई अधिकारियों ने डामर व गिट्टी डालकर एप्रोच रोड के गड्ढे भरे। अधिकारियों से जब इस बाबत जानकारी लेने का प्रयास किया गया तो वह कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हुए।


मौके पर काम कर रहे मजदूरों ने बताया कि पुलिया पर स्लेप ढलाई के समय ही लिंटर दब गया था। वहीं सड़क के दोनों ओर डाली गई ताजी मिट्टी पर ही डामरीकृत रोड बना दी गई। उसे दबाया भी नहीं गया। सुबह जैसे ही रोड खुला बडे़ वाहन निकलते ही लापरवाही सामने आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed