{"_id":"6081c6ba8ebc3e8d927d4b65","slug":"ellection-unnao-news-knp624895890","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिसंवेदनशील प्लस बूथों की होगी वीडियोग्राफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिसंवेदनशील प्लस बूथों की होगी वीडियोग्राफी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में इस बार अतिसंवेदनशील प्लस पोलिंग बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। इन बूथों पर अतिरिक्त सशस्त्र सुरक्षा बल तैनात किया जाएगा। इसके अलावा इन बूथों पर होने वाली मतदान प्रक्रिया की वीडियो व फोटोग्राफी भी कराई जाएगी।
जिले में 26 अप्रैल को मतदान होना है। अब वोटिंग डे को कुछ ही दिन शेष बचे हैं। ऐसे में प्रशासन ने अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात करने के लिए ऐसे बूथों की सूची तैयार कराई है जहां पिछले चुनाव में 90 प्रतिशत से अधिक वोटिंग हुई थी। वैसे जिले में मतदान के लिए 3501 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।
इनमें से संवेदनशील, अतिसंवेदनशील व अतिसंवेदनशील प्लस बूथों को अलग-अलग रखा गया है। इसमें 1167 संवेदनशील, 1340 अतिसंवेदनशील और 447 अतिसंवेदनशील प्लस की श्रेणी में रखे गए हैं। अतिसंवेदनशील प्लस श्रेणी के बूथ चुनाव के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण हैं। पिछले चुनाव में इन बूथों पर हिंसा की भी घटनाएं हुई थीं।
विज्ञापन
इसी कारण इस बार इन बूथों पर अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती भी की जाएगी। साथ ही वोटिंग प्रक्रिया की ऑनलाइन वीडियोग्राफी, फोटोग्राफी, संदिग्धों पर विशेष नजर और एक निश्चित दायरे के बाद आम लोगों का आवागमन प्रतिबंधित किया जाएगा। सहायक निर्वाचन अधिकारी (पंचायत/निकाय) डॉ. संजय द्विवेदी ने बताया कि अतिसंवेदनशील प्लस बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम कराए जाएंगे। यहां पर अतिरिक्त सशस्त्र सुरक्षा बल तैनात किया जाएगा। साथ ही अन्य व्यवस्थाएं भी कराई जाएंगी।