Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   electricity wire break on tinshed 2 injured

टिनशेड पर गिरी बिजली लाइन, मची भगदड़

Thu, 15 Sep 2022 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
electricity wire break on tinshed 2 injured
बांगरमऊ। काजीपुर गांव में विद्युत लाइन का तार बुधवार देर शाम दुकान की टिनशेड पर गिरने से भगदड़ मच गई। इसमें एक महिला और किशोरी घायल हो गई। देर रात तार जोड़ने पहुंचे कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। तहसीलदार ने लोगों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

बांगरमऊ पावर हाउस से तकिया पावर हाउस जाने वाली विद्युत लाइन का तार टूटकर भगवानदास की परचून की दुकान के टिनशेड पर गिर गया। इस दौरान वहां मौजूद ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। भागते समय चंद्रसरोजनी (50) का हाथ और भगवती प्रसाद की 17 वर्षीय बेटी आशा के पैर में फ्रैक्चर हो गया। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

देर रात बिजली विभाग के कर्मी तार जोड़ने पहुंचे तो सैकड़ों ग्रामीण आ गए। लगातार तार टूटने की शिकायत के बाद भी विभाग के ध्यान न दिए जाने पर ग्रामीणों ने हंगामा किया। जेई रामकिशन और एसडीओ ध्रुवचंद्र मौके पर पहुंचे लेकिन ग्रामीण उच्चाधिकारियों को बुलाने की जिद पर अड़ गए। एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने तहसीलदार दिलीप कुमार को मौके पर भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने ग्रामीणों की समस्या सुनी और तार बदलवाने का आश्वासन देकर शांत कराया। पांच घंटे बाद तार जोड़ा जा सका। एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने बताया कि लाइन की ऊंचाई बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed