फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Electricity supply...this is the condition now, you will be in trouble in summer

Unnao News: बिजली आपूर्ति...अभी यह हाल तो गर्मी में होंगे बेहाल

Fri, 16 Feb 2024 02:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Feb 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply...this is the condition now, you will be in trouble in summer
फोटो-27, 28
विज्ञापन


एक सप्ताह में विभिन्न स्थानों पर फुंके 27 ट्रांसफार्मर, दो से तीन घंटे में कुछ देर के लिए गुल रहती बिजली
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। जर्जर लाइनें व ओवरलोड ट्रांसफार्मर ठंड में भी निर्बाध बिजली आपूर्ति में बाधा बने हुए हैं। इसी कारण शहर में 24 घंटे बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रही है। हर दो से तीन घंटे में 10 से 15 मिनट के लिए बिजली गुल हो जाती है। ठंड में जब यह हाल है तो गर्मी को सोचकर लोग अभी से परेशान हो रहे हैं।
जनपद में पांच विद्युत वितरण खंडों के जरिए बिजली आपूर्ति की जाती है। इसमें विद्युत वितरण खंड प्रथम का कार्यालय उन्नाव, द्वितीय का गोकुलबाबा मंदिर मगरवारा, तृतीय का पुरवा, चतुर्थ का हसनगंज और पांचवे का बांगरमऊ में है। वर्तमान समय में जिले में 33/11 केवी के 52 उपकेंद्र हैं। इनके जरिए जनपद के पांच लाख उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति होती है।
विज्ञापन

शासन की ओर से शहर को 24, कस्बों को 22 और ग्रामीण क्षेत्रों को 18 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति देने के आदेश हैं लेकिन शहरवासियों को ही पूरी बिजली नहीं मिल पा रही है। निर्बाध बिजली आपूर्ति में जहां एक तरफ जर्जर लाइन और ओवरलोड ट्रांसफार्मर बाधा बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जरा सा लोड बढ़ते ही लाइनें टूट जाती हैं और ट्रांसफार्मर हीट होकर फुंक जाते हैं। दही चौकी वर्कशाप में पिछले एक सप्ताह में 27 फुंके ट्रांसफार्मर मरम्मत के लिए भेजे गए। वर्कशाप के अवर अभियंता मनीष कुमार यादव ने बताया कि गर्मी के लिए ट्रांसफार्मरों की मरम्मत करके रिजर्व किए जा रहे हैं। अब तक 150 ट्रांसफार्मरों का स्टॉक रख लिया गया है।
इंसेट-1
मोहल्ला-मोतीनगर
गुरुवार को शहर के मोतीनगर में दोपहर तीन बजे से आपूर्ति ठप हो गई। जानकारी करने पर पता चला कि पावर ट्रांसफार्मर हीट हो गया है। इसलिए आपूर्ति बंद की गई। आधे घंटे बाद लाइन चालू की गई। पूरे दिन में कई बार ट्रिपिंग होती रही।
---
मोहल्ला-कृष्णानगर
यहां भी पहले दोपहर में 12 बजे लाइन ट्रिप हुई। एक घंटे तक बिजली गुल रही। पता चला कि ट्रांसफार्मर की लग्स केबिल जल गई है। बदलने में आधे घंटे का समय और लग गया।

कोट
गर्मी में निर्बाध बिजली देने की तैयारी शुरू कर दी गई है। उपकेंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। पूरे फरवरी माह अनुरक्षण कार्य चलेगा। इस दौरान ट्रांसफार्मरों का तेल बदलने व जंपर आदि बदलने की कार्ययोजना तैयार करके शासन को भेजी जाएगी। अगले माह बजट मिलने की उम्मीद है। एसके चौधरी, अधीक्षण अभियंता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed