फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Electricity supply will remain suspended in three areas today

Unnao News: तीन मोहल्लों की आज बंद रहेगी बिजली आपूर्ति

Fri, 20 Dec 2024 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Electricity supply will remain suspended in three areas today
उन्नाव। पीडीनगर उपकेंद्र के 11 केवी कंट्रोल पैनल में मरम्मत कार्य के चलते शनिवार को तीन मोहल्लों की बिजली बंद रहेगी। यह जानकारी अवर अभियंता मो. आसिफ ने दी। उन्होंने बताया कि सुबह आठ बजे से 11 बजे तक काम चलेगा। इस दौरान निराला नगर, आदर्श नगर, पीडी नगर की बिजली सप्लाई तीन घंटे बंद रहेगी। उधर, शुक्रवार को जर्जर लाइन बदलने के कारण 14 मोहल्लों की पांच घंटे बिजली बंद रही। एक्सईएन प्रथम हेमेंद्र सिंह ने बताया कि चमरौली प्रथम फीडर की जर्जर एलटी लाइन बदलने के दौरान रामपुर खलसा, बिरची, टीकरगढ़ी, महिपतखेड़ा, मवई, बलवंतखेड़ा व ठकुरीखेड़ा की बिजली आपूर्ति सुबह 10 बजे से तीन बजे तक बंद रही। इब्राहिमाबाग उपकेंद्र के मोतीनगर फीडर से जुड़े यूडीए कालोनी, सिटी उपकेंद्र से जुड़े धवन रोड, कसाई चौराहा और पीडीनगर उपकेंद्र के सिंगरोसी, जवाहरखेड़ा, जी-स्कूल व अल्फा धर्मकांटा की बिजली आपूर्ति भी बाधित रही। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed