{"_id":"681a57df8a7e64d333091704","slug":"electricity-supply-to-20-villages-was-cut-off-for-16-hours-population-of-50-thousand-remained-in-darkness-unnao-news-c-221-1-sknp1054-130645-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: 16 घंटे गुल रही 20 गांवों की बिजली अंधेरे में रही 50 हजार की आबादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: 16 घंटे गुल रही 20 गांवों की बिजली अंधेरे में रही 50 हजार की आबादी
Wed, 07 May 2025 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Wed, 07 May 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। संविदा कर्मियों की हड़ताल के चलते सोमवार रात आई आंधी से हुए लोकल फाल्टों की मरम्मत में 16 घंटे लग गए। इसके चलते नवाबगंज विकासखंड के 20 गांवों की 50 हजार की आबादी रात भर अंधेरे में रही।
सोमवार रात करीब आठ बजे नवाबगंज क्षेत्र में आंधी आई थी। इससे अजगैन उपकेंद्र के दो फीडर ब्रेकडाउन (फाल्ट) में चले गए। एक जगह विद्युत पोल गिर गया तो दूसरी जगह 11 हजार क्षमता की विद्युत लाइन में खराबी आ गई। इससे नवई व रायपुर गढ़ी फीडर से जुड़े नवाबगंज क्षेत्र के गांव रैनापुर, दरियापुर, सधीरा, सिंधुरिया, संभरखेड़ा, दिलवल, भदेमू, नानाटीकुर, पिपरोसा, पकरिगवां, जंसार, नवई, अजगैन आदि की बिजली गुल हो गई। करीब आधे घंटे बाद जब हवा की रफ्तार कम हुई तो बिजली आपूर्ति को बहाल करने का प्रयास शुरू किया गया। हालांकि संविदा कर्मियों के हड़ताल पर होने से बिजली विभाग ने नियमित कर्मचारियों के जरिए फाल्ट खोजने का काम शुरू कराया।
इन कर्मचारियों को क्षेत्र की पूरी जानकारी न होने से देर रात किसी तरह से फाल्ट तो खोज लिए गए लेकिन मरम्मत में दिक्कतें आई। मंगलवार सुबह मरम्मत शुरू कराई गई। इसके बाद दोपहर 12 बजे के आसपास बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकी। वहीं, लोगों को रातभर बिना बिजली के ही रहना पड़ा। अवर अभियंता विष्णु शुक्ला ने बताया कि आंधी के दौरान चार फीडरों में फाल्ट हो गया था। नवाबगंज व अजगैन को रात में ही दुरुस्त करके आपूर्ति बहाल करा दी गई थी। ग्रामीण क्षेत्र के दो फीडरों की मरम्मत नहीं हो सकी थी। बताया कि संविदा कर्मचारियों की हड़ताल के चलते फाल्ट सही करने में समय लग गया।
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से पोल टूटा, आपूर्ति ठप
मौरावां। हिलौली ब्लाॅक चौराहा के पास मंगलवार तड़के चार बजे एक ट्रक सड़क किनारे लगे विद्युत पोल में टक्कर मारते हुए निकल गया। टक्कर के चलते पोल टूट कर केबल के साथ नीचे गिर गया। करीब आधे घंटे मौरावां-बछरावां जाने वाले भारी वाहनों का आवागमन बाधित रहा। पोल टूटने से आपूर्ति ठप हो गई। जेई हिलौली बसंतलाल ने बताया कि पर्याप्त स्टाफ न होने की स्थिति में पोल नहीं लग पाया है। 24 घंटे के अंदर नया पोल लगाकर बाधित आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। (संवाद)
कंट्रोलरूम में दर्ज हुईं 321 शिकायतें
उन्नाव। वेतन विसंगतियों, छंटनी किए जाने सहित अन्य मांगों को लेकर संविदा कर्मी पांच मई से हड़ताल पर हैं। मंगलवार को कर्मियों ने लखनऊ में मध्यांचल विद्युत वितरण निगम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। कर्मियों की हड़ताल का असर अब धीरे धीरे पड़ने लगा है। वहीं, आंधी, बारिश और मुश्किलें बढ़ा रही है। सोमवार से लेकर मंगलवार तक अधीक्षण अभियंता कार्यालय में खाेले गए कंट्रोलरूम में कुल 321 शिकायतें दर्ज हुईं। संविदा कर्मियों की हड़ताल के चलते नियमित कर्मचारियों के जरिए फाल्ट सही करने का प्रयास किया गया। इसमें समय अधिक लग गया। (संवाद)
मरम्मत कार्य के चलते बाधित रही आपूर्ति
उन्नाव। एक्सईएन प्रथम सौरभ निगम ने बताया कि मंगलवार को रीवैंप योजना के तहत पोल व तार बदलने का काम किया गया। इसके चलते पीडी नगर उपकेंद्र से जुड़े हिरननगर, एबीनगर सहित आसपास के क्षेत्र की बिजली आपूर्ति सुबह 11 से 5:30 बजे तक बाधित रही। (संवाद)