{"_id":"5d7946548ebc3e015369e864","slug":"electricity-stalled-in-16-villages-of-bichhiya-for-20-hours-unnao-news-knp5130054153","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिछिया के 16 गांवों में 20 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिछिया के 16 गांवों में 20 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप
विज्ञापन
बिछिया। दही चौकी स्थित सोनिक सबस्टेशन के फ ीडर चमरौली द्वितीय से जुड़े 16 गांवों में 20 घंटे से बिजली नहीं है। रायपुर बुजुर्ग, दुआ, ओरहर, तारगांव व बड़ौरा सहित अन्य गांवों की 25000 आबादी मंगलवार शाम 7 बजे से अंधेरे में है।
उपभोक्ताओं में संतोष कुमार, छेदीलाल, दीपक शुक्ला व राजू द्विवेदी सहित अन्य ने बताया कि पावर हाउस से जानकारी करने पर कर्मचारियों ने रोस्टिंग होने की बात कही। रात 9 बजे के बाद बिजली आई लेकिन कुछ ही देर में फिर चली गई। बुधवार सुबह पावर हाउस से जानकारी करने पर फ ाल्ट व रोस्टिंग की जानकारी दी गई। उपभोक्ताओं का कहना है 18 घंटे आपूर्ति के बजाय कुछ ही समय बिजली मिल पा रही है।
अघोषित विद्युत कटौती से बिजली के अभाव में चिलचिलाती गर्मी में रात व दिन हाथ पंखे के सहारे गर्मी दूर करने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं बिजली उपकरण कूलर, पंखे व फ्रिज शोपीस बने हैं। बिजली के अभाव में पेयजल संकट गहराने लगा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बिजली विभाग के कर्मचारी आपूर्ति में सुधार नहीं करते हैं तो उपकेंद्र का घेराव किया जाएगा। क्षेत्रीय जेई विजयपाल यादव ने बताया रात में लाइन ब्रेकडाउन हो गई थी। दिन में फ ाल्ट सही कराने के बाद रोस्टिंग के चलते आपूर्ति बंद है।