फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Electricity officials on target of Divisional Commissioner, warning of action if supply does not improve

Unnao News: मंडलायुक्त के निशाने पर रहे बिजली अधिकारी, आपूर्ति में सुधार न होने पर कार्रवाई की चेतावनी

Thu, 07 Aug 2025 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Thu, 07 Aug 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Electricity officials on target of Divisional Commissioner, warning of action if supply does not improve
गांधीनगर तिराहा पर शहर में चल रहे विकास कार्यों और सुंदरीकरण के काम की जानकारी लेतीं मंडलायुक्त - फोटो : गांधीनगर तिराहा पर शहर में चल रहे विकास कार्यों और सुंदरीकरण के काम की जानकारी लेतीं मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब, जानकारी देते डीएम गौरांग राठी व अन्य अधिकारी।
उन्नाव। विभागीय योजनाओं की समीक्षा करने के दौरान मंडलायुक्त ने ध्वस्त बिजली आपूर्ति को लेकर विद्युत निगम के अधिकारियों को आड़े हाथों लिया। साफ कहा कि शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में निर्धारित घंटों के अनुसार बिजली दी जाए। कार्यशैली में सुधार न होने पर अगली बैठक में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

आयुक्त लखनऊ मंडल डॉ. रोशन जैकब बुधवार दोपहर करीब 12 बजे विकास भवन पहुंचीं। उन्होंने विकास, राजस्व, सीएम डैश बोर्ड सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं की समीक्षा शुरू की। बिजली निगम का नंबर आने पर मंडलायुक्त ने ट्रिपिंग से होने वाली अघोषित बिजली कटौती, बिलिंग में मीटर रीडरों की मनमानी, ट्रांसफार्मर बदलने में लेटलतीफी व उपभोक्ताओं को दिए जाने वाले बढ़े बिलों पर नाराजगी जताई। अधीक्षण अभियंता से कहा कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में निर्धारित घंटों के तहत बिजली दी जाए।
विज्ञापन

आपूर्ति को लेकर जो शिकायतें आ रही हैं, उनका समय पर हर हाल में निस्तारण हो। बिलिंग सुधार के लिए बिजली केंद्रों पर एक हेल्प डेस्क लगाएं। इससे उपभोक्ताओं को सुधार के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। मंडलायुक्त ने बिजली अधिकारियों से कहा कि उपभोक्ताओं से उनका बिजली सुधार के संबंध में फीडबैक जरूर लें। किसी को कोई दिक्कत नहीं आनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सही मिलान करके उपभोक्ताओं को बिल दें। बारिश में आने वाली बिजली शिकायतों का तुरंत समाधान कराएं। जिस क्षेत्र में ज्यादा बिजली संबंधी शिकायतें हैं, वहां पर शिविर लगाकर निस्तारण करें। आयुक्त ने शहरी क्षेत्र में बारिश से जलभराव न होने देने के निर्देश दिए। कहा कि उचित स्थान पर कचरा प्रबंधन कराया जाए। सीएमओ को 70 से अधिक आयु वालों का आयुष्मान कार्ड प्राथमिकता से बनवाने के निर्देश दिए। कहा कि एनआरसी और अन्य महत्वपूर्ण विंग में आग से बचाव के इंतजाम अवश्य हों। आग से बचने के लिए पैरामेडिकल को ट्रेनिंग भी दिलाई जाए। डॉक्टर और कर्मचारियों का मरीज के प्रति व्यवहार ठीक हो।
इंसेट-1
तिराहे के रखें अतिक्रमण मुक्त, रहे जल निकासी की व्यवस्था
उन्नाव। बैठक समाप्ति के बाद कमिश्नर गांधीनगर तिराहे पहुंचीं । यहां पर यूएसडीए द्वारा प्रस्तावित चौड़ीकरण व सुंदरीकरण के कार्यों का धरातलीय जायजा लिया। अधिकारियों ने बताया कि यह तिराहा शहर का मुख्य इंट्री प्वाइंट है। इसलिए तिराहे का चारों तरफ चौड़ीकरण किया जाना है। साथ ही सुंदरीकरण कार्य भी कराया जाएगा।

कमिश्नर ने जल्द कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बड़े चौराहे का भी निरीक्षण किया। डीएम गौरांग राठी ने मंडलायुक्त को बताया कि बड़े चौराहे के चारों तरफ पहले अभियान चलाकर खाली कराया गया है। इसके अतिरिक्त पार्किंग के लिए कचहरी पुल के साइड में स्टैंड का निर्माण किया जा रहा है। मंडलायुक्त ने कहा कि बड़े चौराहे के तीनों ओर जाने वाले रास्तों के आसपास अतिक्रमण मुक्त रखा जाए। इसके अतिरिक्त पानी की निकासी की उचित व्यवस्था की जाए। मंडलायुक्त ने गांधी नगर तिराहे के प्रस्तावित नक्शे को भी देखा। उन्होंने री-डिजाइन तथा सुंदरीकरण के होने वाले कार्यों की जानकारी भी ली। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मानकों का विशेष ध्यान रखकर गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य कराएं। इस दौरान अधिकारियों के वाहनों के कारण यहां पर जाम के हालात बने रहे। डीएम गौरांग राठी, एसपी दीपक भूकर, सीडीओ कृति राज, एडीएम वित्त राजस्व सुशील कुमार गोंड सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed