फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Electricity of four localities went off for five and a half hours

Unnao News: साढ़े पांच घंटे गुल रही चार मोहल्लों की बिजली

Thu, 14 Mar 2024 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
Electricity of four localities went off for five and a half hours
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उन्नाव। रीवैंप योजना के तहत तार व पोल बदलने का काम होने के कारण साढ़े पांच घंटे तक चार मोहल्लों की बिजली आपूर्ति बंद रही। घंटों बिजली न आने से लोग परेशान हो गए। एसडीओ ने बताया कि नई लाइनें डालने का काम अभी दो-तीन दिन और चलेगा। दोपहर 12 से शाम छह बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
रीवैंप (रुरल इकोनामिक वैल्यू एडेड मॉनीटरिंग प्रोग्राम) के तहत सबसे ज्यादा लाइनलॉस वाले फीडरों की लाइन बदलने का काम चल रहा है। बुधवार दोपहर 12 बजे से इब्राहिमाबाग उपकेंद्र से जुड़े मोतीनगर फीडर से जुड़े चार क्षेत्रों में नई एबीसी लाइन बिछाने का काम शुरू किया। वहीं नए बिजली पोल भी लगाए गए। इस दौरान बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई।
विज्ञापन

शाम साढ़े पांच बजे तक मोतीनगर, कृष्णानगर, पीतांबर नगर प्रथम व द्वितीय के साथ इब्राहिमाबाग आदि मोहल्लों की बिजली बाधित रहने से लोग परेशान हो गए। एसडीओ टाउन कुंवर प्रशांत ने बताया कि अभी दो से तीन दिन और काम चलेगा। इसलिए बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed