{"_id":"661c25198f6ae39c1e090bb4","slug":"electricity-line-broken-after-getting-stuck-in-truck-on-kachari-road-unnao-news-c-221-1-sknp1054-113020-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: कचहरी रोड पर ट्रक में फंसकर टूटी बिजली लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: कचहरी रोड पर ट्रक में फंसकर टूटी बिजली लाइन
विज्ञापन
उन्नाव। शहर के कचहरी रोड पर शनिवार रात बड़ा हादसा होते बचा। बड़ा चौराहे की ओर से आ रहा एक ट्रक जनपद न्यायालय के पास बिजली लाइन में फंस गया।
गनीमत रही कि लाइन ट्रिप हो गई और चालक व क्लीनर को करंट नहीं लगा। घटना से कई मोहल्लों की बिजली दो घंटे गुल रही। इस दौरान जाम के हालात रहे।
रात के समय शहर के भीतर से भारी वाहनों की आवाजाही लोगों के लिए मुसीबत बनी रहती है। भारी वाहन फंसने से अक्सर बड़ा चौराहे पर जाम लगता है। कचहरी रोड पर अक्सर हादसे होते हैं, लेकिन इसके बाद भी शहर के भीतर भारी वाहनों के आवागमन पर रोक नहीं लग पाई। शनिवार रात करीब 11 बजे बड़ा चौराहे की तरफ से आ रहा एक ट्रक जिला सत्र न्यायालय के सामने पहुंचा था, कंटेनर ट्रक की ऊंचाई अधिक होने से एलटी लाइन का तार उसमें फंसकर टूट गया। स्पार्किंग के साथ तार टूट गए।
गनीमत रही कि पावर हाउस से कचहरी रोड लाइन का फीडर ट्रिप हो गया और ट्रक चालक और क्लीनर करंट की चपेट में आने से बच गए। सड़क पर तार फैले होने और ट्रक फंसा होने से जाम के हालात बन गए। पुलिस ने एक तरफ के वाहनों को रोककर बारी-बारी निकाला। सूचना पर पहुंचे बिजली विभाग के कर्मचारियों ने तार हटाकर ट्रक को निकलवाया। इस दौरान रात 11 से एक बजे तक मोहल्ला रामपुरी, कचहरी, केवटा तालाब बस्ती सहित कई मोहल्लों की बिजली गुल रही। यातायात प्रभारी सुनील सिंह ने बताया कि भारी वाहन हरदोई रोड पुल से निकाला जाता है। कभी-कभी रात में कुछ ट्रक चालक कचहरी पुल से निकलने लगते हैं। बैरियर लगवाए जाएंगे।