{"_id":"885f40bb2f3179f1bc26655415438f46","slug":"electricity-consumers-double-whammy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली उपभोक्ताओं पर दोहरी मार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली उपभोक्ताओं पर दोहरी मार
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Wed, 25 Mar 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव/बीघापुर। बिजली उपभोक्ताओं पर दोहरी मार पड़ी है। एक ओर मीटर खराब या गड़बड़ होने पर चार्ज होने वाले बिल में मिनिमम यूनिट को बढ़ाकर दोगुना कर दिया है वहीं प्रति यूनिट रेट भी बढ़ा दिया है। इससे बिजली उपभोक्ताओं को तगड़ा झटका लगा है। इस माह पहुंचने वाले बिजली बिलों को देखकर लोगों के पैरों तले जमीन खिसक रही है।
विद्युत नियामक आयोग की ओर से बिजली दरों का जो नया टैरिफ लागू किया गया है उसके मुताबिक, ऐसे बिजली उपभोक्ता जिनके यहां लगा मीटर ठीक काम कर रहा है और उसके यहां 150 यूनिट तक बिजली की खपत हो रही है तो उसका बिल 4 रुपये प्रति यूनिट की दर से चार्ज किया जाएगा।
इससे पहले 200 यूनिट तक खपत करने पर 4 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिल बनता था। इसके अलावा अन्य चार्जेंज मिलाकर बिल उपभोक्ताओं को दिया जाता था।
अब सीधे यूनिट में कमी करके आयोग ने उपभोक्ताओं को तगड़ी चोट दी है। इससे पहले आयोग मिनिमम यूनिट 80 से बढ़ाकर 155 यूनिट प्रति माह कर चुका है। बिजली के बिलों में हुई बढ़ोतरी ने कई परिवारों को परेशानी में डाल दिया है। इनमें से कुछ ने अमर उजाला के साथ अपना दर्द साझा किया।
विज्ञापन
बताया कि गरीबी के बीच किस तरह वह पहले परिवार चला रही थीं लेकिन अब जब बिल में तीन गुना तक बढ़ोत्तरी हो गई है तो उनके सामने गृहस्थी चलाना कठिन साबित होगा।
बोले जिम्मेदार
अधिशाषी अभियंता राम बुझारत ने बताया कि विद्युत नियामक के अनुसार सरकार के निर्देश पर दरें बढ़ी हैं। बगैर मीटर की रीडिंग निर्धारित करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि स्वीकृत कनेक्शन लोड के अनुसार आंकलन किया गया है। वह गलत नहीं है। मीटर लगाने का कार्य अभी शुरु हो चुका है। मीटरों की उपलब्धता के अनुसार मीटर लगाये जा रहे हैं।