फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   electricity bill counter in silence...

सन्नाटे में रहे बिजली बिल काउंटर

Mon, 14 Nov 2016 08:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Mon, 14 Nov 2016 08:28 PM IST
विज्ञापन
electricity bill counter in silence...
एआरटीओ कार्यालय में पसरा सन्नाटा। - फोटो : अमर उजाला
बड़े नोटों के जरिए बिजली बिल और वाहन का टैक्स जमा करने के लिए खोले गए काउंटर सोमवार को सन्नाटे में रहे। कर्मचारी तो पूरे दिन काउंटर पर मौजूद रहे लेकिन दोपहर तक एक भी लोग न तो बिजली बिल जमा करने पहुंचे और न टैक्स।
विज्ञापन



बड़े नोट बंद होने के बाद जनता को राहत देते हुए मोदी सरकार ने पेट्रोलपंप, रेल टिकट बुकिंग, सरकारी अस्पतालों के  साथ ही एआरटीओ व बिजली बिल काउंटर पर 14 नवंबर तक 500 और एक हजार रुपये के नोट के जरिए बिल जमा करने की छूट दी थी। शुरुआती दिनों में तो कैश काउंटरों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी लेकिन आखिरी दिन सोमवार को दोनों कार्यालयों के कैश काउंटर तो खुले रहे लेकिन कैश जमा करने कोई नहीं पहुंचा। कार्तिक पूर्णिमा व गुरु नानकदेव जयंती की छुट्टी को देखते हुए दोनों कार्यालयों के कैश काउंटर सोमवार सुबह 10 बजे से ही खोल दिए गए थे लेकिन दोनों काउंटरों पर पूरा दिन सन्नाटा ही पसरा रहा। एआरटीओ के कैश काउंटर पर मौजूद राजकुमार ने बताया कि एक भी व्यक्ति कैश जमा करने नहीं पहुंचा। यही नजारा सिविल लाइंस स्थित बिजली बिल काउंटर का भी रहा। बतातें चलें कि बड़े नोट की पाबंदी के बाद से तीन दिनों के अंतराल में एआरटीओ में करीब 1 करोड़ की नकदी जमा हुई तो वहीं बकाया बिजली में लगभग 5.20 करोड़ रुपये जमा हुए।
विज्ञापन



उन्नाव। छोटे नोट की करेंसी की किल्लत से हर तरफ मारामारी मची हुई है। जिससे हालात यह हो गए हैं कि जेब में हजारों की नकदी होने के बाद भी लोग पेट्रोल, मोबाईल रिचार्ज के साथ ही अन्य दैनिक खर्च के लिए दिक्कतें उठा रहे हैं। सोमवार को छुट्टी के चलते बैंकों में तालाबंदी रही। छोटे नोट की तलाश में लोगों ने एटीएम की तरफ रुख किया तो यहां भी लोगों को कैश नसीब नहीं हो सका। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक के एटीएम सोमवार को शोपीस बने रहे। बैंक बंदी के  बीच एटीएम में भी कैश न होने से लोग सिस्टम को कोसते वापस लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed