फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Electric pole broken due to vehicle collision, Unnao Hardoi road jaElectric pole broken due to vehicle collision, Unnao Hardoi road jammed for one hourmmed for one hour

Unnao News: वाहन की टक्कर से टूटा बिजली पोल, उन्नाव हरदोई मार्ग एक घंटे जाम

Sat, 25 May 2024 10:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Sat, 25 May 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
Electric pole broken due to vehicle collision, Unnao Hardoi road jaElectric pole broken due to vehicle collision, Unnao Hardoi road jammed for one hourmmed for one hour
सफीपुर। उन्नाव-हरदोई मार्ग के किनारे लगा बिजली पोल ट्रक की टक्कर से टूट गया। तार सड़क फैलने से एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। बिजली आपूर्ति ठप होने से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

कस्बे से निकले उन्नाव-हरदोई मार्ग पर गुलाब बिल्डिंग के पास बिजली का पोल ट्रक की टक्कर से टूट गया और तार बीच सड़क पर आ गए। मुख्य थोक बाजार क्षेत्र मोहल्ला बबर अली खेड़ा की ओर जाने वाले तार के नीचे सड़क पर आ जाने से बांगरमऊ व उन्नाव की ओर से जा रहे भारी वाहन जहां के तहां खड़े हो गए। कुछ ही देर में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे एसडीओ एजाज अहमद व अवर अभियंता दिलीप कुमार गुप्ता ने टूटे पोल के तार खुलवाए, इस पर एक घंटे बाद यातायात शुरू हो सका। तार खुलने से थोक बाजार बबर अलीखेड़ा की बिजली आपूर्ति भी ठप रही। दो हजार की आबादी गर्मी में बिना बिजली के परेशान रही। एसडीओ एजाज अहमद ने बताया कि नया पोल लगाया जा रहा है। खोले गए तारों के स्थान पर नई केबिल लाइन डाली जा रही है। रात लगभग आठ बजे तक बिजली आपूर्ति चालू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed