फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   election

Unnao News: पिछले चुनाव में एक भी नहीं, इस बार ओबीसी को पांच सीटें

Wed, 07 Dec 2022 04:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Dec 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
election
उन्नाव। निकाय अध्यक्ष सीटों की जारी अनंतिम आरक्षण सूची में इस बार पांच सीटें अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए आरक्षित की गई हैं। पिछले चुनाव में एक भी सीट ओबीसी के खाते में नहीं गई थी। इस निकाय चुनाव में महिला सीटों की संख्या दोगुनी कर दी गई है। सामान्य की संख्या में कमी आई है।
विज्ञापन

2017 के निकाय चुनाव में जिले में तीन नगर पालिका और 15 नगर पंचायतें थीं। उस चुनाव में अध्यक्ष सीटों के आरक्षण में सबसे ज्यादा 13 सीटें अनारक्षित (सामान्य) थीं। कुल 18 सीटों में मात्र तीन सीटें ही महिलाओं के लिए आरक्षित थीं। अनुसूचित जाति के लिए दो सीटें आरक्षित की गई थीं। इस बार एससी सीटों में भी इजाफा हुआ था। 2017 में अनुसूचित जाति के लिए मात्र दो सीटें ही आरक्षित थीं। इस बार संख्या दोगुनी यानि चार सीटें आरक्षित की गई हैं। महिला सीटों की संख्या में भी दोगुनी वृद्धि की गई है। इस बार छह सीटों पर महिलाएं अध्यक्ष होंगी।
विज्ञापन

2017 के चुनाव में सामान्य के लिए 13 सीटें थीं। इस बार संख्या घटकर चार रह गई है। हालांकि अभी सीटों के जारी आरक्षण पर आपत्तियां मांगी गई हैं, लेकिन जानकारों के मुताबिक, बहुत ज्यादा बदलाव की उम्मीद कम ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले चुनाव और इस बार आरक्षण की स्थिति
निकाय 2017 2022
उन्नाव नगर पालिका महिला ओबीसी
गंगाघाट नगर पालिका महिला ओबीसी
बांगरमऊ नगर पालिका अनारक्षित महिला
ऊगू अनारक्षित महिला एससी
न्योतनी अनारक्षित अनुसूचित जाति
औरास अनारक्षित अनुसूचित जाति
भगवंतनगर अनारक्षित अनुसूचित जाति
बीघापुर अनारक्षित अनुसूचित जाति
नवाबगंज अनुसूचित जाति ओबीसी महिला
हैदराबाद अनुसूचित जाति ओबीसी महिला
अचलगंज अस्तित्व में नहीं थी ओबीसी
रसूलाबाद अनारक्षित ओबीसी
पुरवा अनारक्षित ओबीसी
मोहान अनारक्षित महिला
सफीपुर अनारक्षित महिला
मौरावां महिला अनारक्षित
गंजमुरादाबाद अनारक्षित अनारक्षित
कुरसठ अनारक्षित अनारक्षित
फतेहपुर चौरासी अनारक्षित अनारक्षित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed