फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   election

बार एसोसिएशन चुनाव की तैयारी शुरू

Thu, 30 Sep 2021 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
election
उन्नाव। बार एसोसिएशन उन्नाव की नई कार्यकारिणी गठन के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए सात अक्तूबर से प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। मतदान 28 अक्तूबर, मतगणना 29 अक्तूबर व परिणामों की घोषणा 30 अक्तूबर को होगी।
विज्ञापन

एल्डर कमेटी के चेयरमैन हरिश्चंद्र शुक्ला ने बताया कि बार एसोसिएशन की वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल 30 सितंबर से खत्म हो रहा है। नई कार्यकारिणी गठन के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन

मतदाता सूची का प्रकाशन सात अक्तूबर को शाम 3 बजे होगा। महामंत्री, संयुक्त मंत्री प्रशासनिक, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय, संयुक्त मंत्री प्रकाशन व कनिष्ठ सदस्यों का नामांकन 11 अक्तूबर को सुबह 11:30 से शाम 3 बजे तक होगा। नामांकन पत्रों की जांच व वैध नामांकन पत्रों की सूची का प्रकाशन 11 अक्तूबर को शाम 4:30 बजे तक किया जाएगा। अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष व वरिष्ठ सदस्यों के लिए नामांकन 12 अक्तूबर को शाम 4:30 बजे तक किया जाएगा। नामांकन पत्रों की जांच व सूची का प्रकाशन 12 अक्तूबर को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उम्मीदवारों की पर्चा वापसी 16 अक्तूबर को सुबह 11 से दोपहर 1:30 बजे तक होगी। अंतिम वैध प्रत्याशियों की सूची 16 अक्तूबर को ही की जाएगी। जनसंवाद एवं घोषणा पत्र की उद्घोषणा अध्यक्ष पद के प्रत्याशियाें द्वारा 18 अक्तूबर व महामंत्री के प्रत्याशी 19 अक्तूबर को होगी। मतदान 28 अक्तूबर, मतगणना 29 अक्तूबर व परिणामों की घोषणा 30 अक्तूबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed