फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   election

चुनाव ड्यूटी कटवाने के लिए तिकड़म

Wed, 07 Apr 2021 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
election
उन्नाव। चुनाव ड्यूटी कटवाने के लिए विकास भवन में भीड़ बढ़ गई है। कोई अस्वस्थ होने के कारण तो कोई बच्चे की परीक्षा का हवाला देकर ड्यूटी न कर सकने की बात कह रहा है।
विज्ञापन

मतदान प्रक्रिया पूरी कराने के लिए विभिन्न विभागों के 14 हजार कर्मचारियों की सूची तैयार की गई है। गुरुवार से शुरू होने जा रहे प्रशिक्षण के लिए कार्मिकों को जैसे ही ड्यूटी लेटर जारी हुआ वैसे ही विकास भवन में भीड़ बढ़ गई। बुधवार को भारी संख्या में लोगों ने पहुंचकर ड्यूटी कटवाने के लिए आवेदन पत्र जमा किए। विकास सभवन के एक अधिकारी कहते हैं कि सभी कर्मचारियों की सैलरी पांच अंकों में है। इसके बाद भी काम नहीं करना चाहते हैं। ड्यूटी कटवाने का कारण मानसिक रूप से अस्वस्थ बताते हैं। सवाल उठता है कि अगर ऐसा है तो नौकरी कैसे कर रहे हैं।
विज्ञापन

नवाबगंज क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय के प्रधान शिक्षक ने बुधवार को सीडीओ को एक प्रार्थनापत्र दिया। कहा कि उनका बेटा दक्षिण भारत के कर्नाटक में सैनिक स्कूल में पढ़ता है। उसकी बोर्ड परीक्षा 4 मई 2021 से है। बेटे को छोड़ने स्कूल जाना है। ट्रेन में 16 अप्रैल का रिजर्वेशन हो चुका है। उन्होंने चुनाव ड्यूटी कटवाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरवा ब्लाक के एक स्कूल में तैनात प्रधान शिक्षक ने ड्यूटी कटवाने को प्रार्थनापत्र दिया है। इसमें कहा है कि उनकी ड्यूटी पीठासीन अधिकारी के रूप में लगी है। उन्होंने खुद को अस्वस्थ बताते हुए चुनावी ड्यूटी करने में असमर्थता जताई है। प्रार्थनापत्र में कहा है कि उन्हें चुनाव ड्यूटी से मुक्त कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed