फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   election

कलक्ट्रेट में होंगे जिला पंचायत सदस्य पद के नामांकन

Wed, 10 Mar 2021 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
election
उन्नाव। त्रिस्तरीय पंचायत सीटों पर चुनाव की जिला प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। जिला पंचायत सदस्य पद के नामांकन कलक्ट्रेट में कराने की तैयारी है। प्रधान, बीडीसी, ग्राम पंचायत सदस्यों का नामांकन ब्लाकों में होगा।
विज्ञापन

दो मार्च को जिला प्रशासन ने पंचायत सीटों की अनंतिम आरक्षण सूची जारी की थी। इस पर आपत्तियां लेकर निस्तारण का काम शुरू हो गया है। अंतिम सूची 13 और 14 मार्च को जारी होनी है। इसके बाद किसी भी समय चुनावी अधिसूचना की घोषणा हो सकती है। इस कारण प्रशासन ने भी त्रिस्तरीय चुनाव की तैयारी तेज कर दी हैं। इसमें सबसे पहले नामांकन की तैयारी की जा रही है। सहायक निर्वाचन अधिकारी (पंचायत/निकाय) डॉ. संजय द्विवेदी ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य पद के लिए रिटर्निंग आफीसर (आरओ) अपर जिलाधिकारी बनाए गए हैं। इसके अलावा आठ एआरओ (सहायक रिटर्निंग आफीसर) भी लगाए जाएंगे। प्रधान पदों के लिए हर ब्लाक में दो आरओ और न्याय पंचायतवार 173 एआरओ लगेंगे। ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए सौ अधिकारियों को बतौर एआरओ तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत सीटों के लिए आई आपत्तियों की जांच शुरू हो गई है। कुल 629 आपत्तियां आईं हैं। बुधवार को आपत्तियों के निस्तारण पर काम शुरू किया गया। अधिकारियों को प्रधान सीट पर आई 544 आपत्तियों के निस्तारण में सबसे ज्यादा माथापच्ची करनी पड़ रही है। जिला पंचायतराज अधिकारी राजेंद्र कुमार यादव ने बताया कि 12 मार्च तक सभी आपत्तियों का निस्तारण कर दिया जाएगा। इसके बाद 13, 14 मार्च को आरक्षण की अंतिम सूची जारी की जाएगी। 15 को फाइनल सूची पंचायतीराज निदेशक को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed