{"_id":"6654cdf182c3908d760bc93c","slug":"eight-year-old-girl-and-old-woman-died-due-to-fever-unnao-news-c-221-1-uno1004-114936-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: बुखार से आठ साल की बच्ची और वृद्धा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: बुखार से आठ साल की बच्ची और वृद्धा की मौत
Mon, 27 May 2024 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Mon, 27 May 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
उन्नाव। गर्मी के कारण लोग संक्रामक बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। कई दिनों से बुखार से पीड़ित बच्ची को सीएचसी से जिला अस्पताल लेकर जाते समय मौत हो गई। वहीं जिला अस्पताल भर्ती वृद्धा की इलाज के दौरान मौत हो गई।
सोहरामऊ क्षेत्र के भटपुरा गांव निवासी जयप्रकाश की आठ साल की बेटी वैष्णवी को कई दिन से बुखार आ रहा था। परिजन झोलाछाप से इलाज करा रहे थे। सोमवार को तबीयत अधिक बिगड़ने पर परिजनों उसे नवाबगंज सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद, हालत में सुधार न होने पर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉ. वीके गुप्ता ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं कई दिनों से बुखार से पीड़ित माखी के भवानी खेड़ा गांव निवासी महावीर की पत्नी कलावती (80) को रविवार देर रात परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान सोमवार सुबह उनकी भी मौत हो गई। (संवाद)