फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Eight townspeople told the officials about their problems, got assurance

Unnao News: आठ शहरियों ने अधिकारियों को बताई समस्या , मिला आश्वासन

Wed, 28 Aug 2024 12:58 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
Eight townspeople told the officials about their problems, got assurance
उन्नाव। नगरीय सुविधा दिवस में अधिकारियों के सामने आठ लोगों ने शिकायतें दर्ज कराईं। किसी भी शिकायत का तत्काल निस्तारण नहीं हुआ। सभी को जल्द निस्तारण भरोसा देकर रजिस्ट्रेशन की पर्ची थमा दी गई।
विज्ञापन

नगर पालिका में महीने के आखिरी मंगलवार को नगरीय सुविधा दिवस का आयोजन किया गया। इसमें अतिरिक्त मजिस्ट्रेट द्वितीय रनवीर सिंह और नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता मिश्रा ने शहरियों की समस्याएं सुनी। फरियादी कम होने से लोगों ने काफी देर तक अधिकारियों से बातचीत कर समस्याएं बताईं। शिकायतों में गृहकर और जलकर से संबंधित एक, निर्माण की एक, सफाई की तीन, प्रकाश की दो व जलकल की दो शिकायतें पहुंचीं। मजिस्ट्रेट व नगर पालिका अध्यक्षा ने लोगों की समस्याएं सुन उन्हें जल्द निस्तारण कराने का भरोसा दिया। इसके बाद फरियादियाें ने रजिस्ट्रेशन करवाकर पर्ची ली और घर चले गए।
विज्ञापन

-----------
पूर्व में पहुंचीं 21 शिकायतों का निस्तारण नहीं हुआ पूरा
इसके पहले 30 जुलाई को लगे पहले नगरीय सुविधा दिवस में 21 लोगों ने डीएम व अन्य अधिकारियों सामने शिकायतें दर्ज कराई थीं। इनमें तालाबों को पाटने, अमृत योजना के तहत भूमिगत पाइप लाइन के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत न होने, जलभराव, गंदगी, जलकर व गृहकर आदि शामिल थीं, लेकिन अभी तक निस्तारण नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------
बोले जिम्मेदार
नगरीय सुविधा दिवस में जो भी शिकायतें पहुंची हैं, उन्हें जल्द निस्तारण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। वहीं, पूर्व में आई शिकायतों के निस्तारण के लिए निर्देश दिए गए थे। कई शिकायतों का निस्तारण करा भी दिया गया है। शेष बची शिकायतों का निस्तारण क्यों नहीं हो रहा है। इसकी जांच कराई जाएगी। इसके बाद संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी।
- संजय कुमार गौतम, ईओ नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed