{"_id":"61eef0527a08f66d8a27d071","slug":"education-unnao-news-knp677107369","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिकाओं को बताए अधिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालिकाओं को बताए अधिकार
विज्ञापन
जन शिक्षण संस्थान में राष्ट्रीय बालिका दिवस पर संबोधित करते बालिका शिक्षा समन्वयक राम प्रकाश म?
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 14 वां राष्ट्रीय बालिका दिवस कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के सहयोग से सिविल लाइन स्थित जन शिक्षण संस्थान में मनाया गया। बालिकाओं को उनके अधिकारों की जानकारी दी गई।
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के जिला समन्वयक रामप्रकाश मिश्र ने कहा कि बालिकाओं को असमानताओं व लैंगिक भेदभाव का आज भी सामना करना पड़ता है। बेटियों को जागरूक करने के लिए प्रति वर्ष राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है ताकि वह अपने अधिकारों को जाने और उनका सदुपयोग करें।
संस्थान के निदेशक ज्ञान प्रकाश उपाध्याय ने बताया कि आज देश की बेटियां हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं। पहले बेटियों को बाल विवाह जैसी कुप्रथा में झोक दिया जाता था। आज बेटी होने पर लोग गर्व करते हैं। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 24 जनवरी से 15 अगस्त तक जन शिक्षण संस्थान व कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस दौरान संस्था की सहायक कार्यक्रम अधिकारी विभा पांडेय, अमिता तिवारी, शशि सिंह उपस्थित रहे।