फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   education

चार मिनट में बांसुरी से तीन धुन बजाईं

Sun, 09 Jan 2022 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
education
ऑनलाइन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करता शिवम। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। राष्ट्रीय कला उत्सव की ऑनलाइन प्रतियोगिता में जीआईसी के कक्षा 9 के छात्र शिवम ने प्रतिभाग किया। उसने चार मिनट के निर्धारित समय में बांसुरी से तीन धुन बजाईं। राष्ट्रगान की धुन कार्यक्रम के बीच में बजाने पर मना कर दिया गया। यह धुन रिकार्ड कर एनसीईआरटी ने दिल्ली मंगवाई है। प्रतियोगिता 11 जनवरी तक चलेगी। इसके बाद ही परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन

आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत एनसीईआरटी की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में शिवम ने बांसुरी के माध्यम से कृष्णा धुन, महाभारत धुन भगवान तू है कहां धुन बजाई। राष्ट्रगान की धुन कार्यक्रम के बीच में बजाने से अधिकारियाें ने मना कर दिया। प्रधानाचार्य से उसे रिकॉर्ड कर भेजने के आदेश दिए। शिवम को प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए 1:42 से 1:46 बजे तक का समय मिला। प्रधानाचार्य दिलीप भदौरिया ने बताया कि शिवम ने नौ साल की उम्र से ही बांसुरी बजाना शुरू कर दिया था। चार बहनों और दो भाइयों में छोटे शिवम ने पहली बांसुरी बिजली के प्लास्टिक के पाइप से खुद बनाई। उसकी लगन का असर यह रहा कि कि पहले वह जिला, फिर मंडल और प्रदेश में जीतकर अब राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि शिवम की कक्षा 10 तक की पढ़ाई का खर्च वह खुद उठाएंगे। प्रतियोगिता के दौरान तकनीकी सहयोग शिक्षक विवेक श्रीवास्तव ने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed