{"_id":"61cef394fcfbc1263e5d3a74","slug":"education-unnao-news-knp6726704119","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिका बनीं मिसेज यूपी कैटवॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षिका बनीं मिसेज यूपी कैटवॉक
विज्ञापन
मिसेज यूपी कैटवॉक का खिताब जीतने वाली शिक्षिका रुचि सिंह। संवाद
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। लखनऊ के एक रिजॉर्ट में आयोजित मिसेज यूपी प्रतियोगिता में परिषदीय स्कूल की शिक्षिका ने कैटवॉक का खिताब जीता है। प्रतियोगिता में 20 महिलाएं शामिल हुई थीं।
दो दिन पहले मुंबई की मधु कमल पिक्चर्स की ओर से मिस यूपी प्रतियोगिता हुई थी। इसमें 20 महिलाओं ने प्रतिभाग किया था। सिकंदरपुर सरोसी ब्लॉक के गांव सैदापुर उच्च प्राथमिक स्कूल की सहायक शिक्षिका रुचि सिंह भी प्रतियोगिता में शामिल हुईं। रैंप पर हुए कैटवॉक प्रदर्शन में 18 महिलाओं ने प्रतिभाग किया था। निर्णायक कमेटी में शामिल फैशल डिजाइनर अर्चना मर्चेंडिल्स व 2001 की मिसेज वर्ल्ड अदिति गोवित्रिकर ने रुचि को मिसेज यूपी कैटवॉक का खिताब दिया। शिक्षिका ने बताया कि वह पहली बार प्रतियोगिता में शामिल हुई थीं।
सहायक शिक्षिका की इस सफलता पर उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रांतीय कोषाध्यक्ष संजय कुमार कनौजिया, कृष्णशंकर मिश्रा, दिलीप अवस्थी, पवन कुमार ने बधाई दी है। बीईओ मुख्यालय अजीत निगम व सिकंरपुर सरोसी खंड शिक्षाधिकारी आशीष चौहान ने शिक्षिका के उज्जवल भविष्य की कामना की है।