फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   education

स्नातक प्रथम वर्ष की सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू

Mon, 13 Dec 2021 10:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
education
डीएसएन कालेज में परीक्षा देते छात्र-छात्राएं। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। स्नातक प्रथम वर्ष के छात्रों की पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो गईं। सोमवार को बीए, बीएससी व बीकॉम के छात्र परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन

नई शिक्षा नीति के तहत स्नातक प्रथम वर्ष के छात्रों की विषयवार 17 दिसंबर तक सेमेस्टर परीक्षाएं कराई जानी हैं। सोमवार को बीए प्रथम वर्ष के छात्रों का अंग्रेजी साहित्य, बीएससी के छात्रों की जंतु विज्ञान व बीकॉम के छात्रोें की ऑफिस मैनेजमेंट की परीक्षा हुई। परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र उसी विषय के विभाग के शिक्षकों ने तैयार किए थे। 50 अंकों का वस्तुनिष्ठ प्रश्नपत्र छात्र को एक घंटे में हल करने के लिए दिया गया था। डीएसएन डिग्री कॉलेज में आयोजित परीक्षा में कई ऐसे छात्र रहे जो पूरा प्रश्नपत्र हल नहीं कर पाए। परीक्षा समापन के बाद कॉलेज में ही उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा। कॉलेज प्राचार्य डॉ. आनंद स्वरूप शुक्ला ने बताया कि छात्रों की दो सेमेस्टर की परीक्षाएं होंगी। दोनों के अंक फाइनल में जोड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed