{"_id":"618e6c634cc4b17de1037afe","slug":"education-unnao-news-knp663456630","type":"story","status":"publish","title_hn":"209 स्कूलों में हुआ मूल्यांकन सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
209 स्कूलों में हुआ मूल्यांकन सर्वे
विज्ञापन
मूल्यांकन सर्वे के तहत बिछिया स्थित राजकीय हाईस्कूल में परीक्षा देते छात्र। संवाद
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव/बांगरमऊ। शिक्षकों व छात्रों के मूल्यांकन के लिए शुक्रवार को परिषदीय, माध्यमिक व मदरसा में पढ़ाई कर रहे जिले के 209 स्कूलों में छात्रों का मूल्यांकन सर्वे कराया गया। शिक्षकों से भी गुणवत्ता संबंधी प्रपत्र भरवाए गए। ओएमआर सीट प्रयागराज सीबीएसई बोर्ड भेजी जाएंगी।
सर्वे में परिषदीय स्कूल के कक्षा तीन, पांच, मदरसा व माध्यमिक स्कूल के कक्षा आठ व 10 के छात्र शामिल थे। इसमें कक्षा तीन व पांच के छात्रों की 90 मिनट की परीक्षा व कक्षा 8 व 10 के छात्रों की दो घंटे की परीक्षा कराई गई। परीक्षा कोआर्डिनेटर सुबह 8 बजे ही परीक्षा केंद्राें पर पहुंच गए। सीटिंग प्लान तैयार कराने के बाद सुबह 10:30 बजे से परीक्षा शुरू हुई। नेशनल एचीवमेंट सर्वे के तहत बांगरमऊ में जीजीआईसी, सुषमा एजुकेशन सेंटर, एमएमएस स्कूल व एमएसबी एजुकेशन सेंटर पर छात्रों ने सर्वे के तहत परीक्षा दी। शिक्षकों से भी शिक्षा की गुणवत्ता संबंधी प्रपत्र भरवाए गए। प्रधानाचार्य सुनील कुमार व शिक्षिका रुचि कटियार ने परीक्षा में सहयोग किया।
परीक्षा प्रभारी डायट प्राचार्य प्रेमप्रकाश मौर्य ने बिछिया स्थित राजकीय हाईस्कूल का निरीक्षण किया। कोआर्डिनेटर एवीएम की प्रधानाचार्या अंजना भदौरिया शहर के न्यू एरा स्कूल पहुंची। इलाहाबाद से आए पर्यवेक्षक ने अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर जाकर व्यवस्थाएं देखीं। डायट प्राचार्य ने बताया कि ओएमआर सीट प्रयागराज स्थित सीबीएसई बोर्ड भेजी जाएंगी। वहां शिक्षा की गुणवत्ता के साथ शिक्षकों के कार्यक्षमता का भी आंकलन होगा।