{"_id":"61584b2e8ebc3edae039f8a0","slug":"education-unnao-news-knp65576017","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसए का वेतन रोका, स्पष्टीकरण तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसए का वेतन रोका, स्पष्टीकरण तलब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। बैठक में न पहुंचने और फोन न उठाने पर बीएसए का वेतन रोक दिया गया है। नोटिस जारी करके स्पष्टीकरण तलब किया गया है। संतोषजनक उत्तर न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विकास भवन में 23 सितंबर को गरीब कल्याण दिवस मेला के संबंध में डीएम ने बैठक बुलाई थी। बैठक में बीएसए जय सिंह बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहे। डीएम रवींद्र कुमार ने फोन भी मिलवाया लेकिन बीएसए ने कॉल रिसीव नहीं किया। इसे गंभीरता से लेते हुए डीएम ने सीडीओ सेे बीएसए को नोटिस देने के लिए कहा था। सीडीओ दिव्यांशु पटेल ने बीएसए के वेतन आहरण पर रोक लगा दी है। कारण बताओ नोटिस जारी करके बैठक में अनुपस्थित रहने का स्पष्टीकरण तलब किया है।
सीडीओ ने बताया कि गरीब कल्याण दिवस मेले की महत्वपूर्ण बैठक थी। इसकी जानकारी सोशल मीडिया के अधिकारी ग्रुप पर एक दिन पहले दी गई थी। इसके बाद भी बीएसए बैठक में नहीं पहुंचे और न ही फोन उठाया। वह दूसरे दिन की समीक्षा बैठक में बिना सूचना अनुपस्थित रहे। इस पर बीएसए का बैठक वाले दिन का वेतन रोकते हुए पांच दिन में जवाब मांगा गया है। संतोषजनक व समयसीमा के अंदर स्पष्टीकरण नहीं मिलेगा तो आगे की कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखा जाएगा।