फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   education

349 आवेदकों ने छोड़ी बीएड की परीक्षा

Fri, 06 Aug 2021 11:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
education
डीएसएन कॉलेज से परीक्षा देकर बाहर निकलते परीक्षार्थी। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर हुई बीएड प्रवेश परीक्षा 2021 में 3581 परीक्षार्थी शामिल हुए और 349 ने परीक्षा छोड़ दी। अटल बिहारी इंटर कॉलेज में कक्ष निरीक्षक के हाथ में मोबाइल देखकर डीएम ने नाराजगी जताई। सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा संपन्न हुई।
विज्ञापन

बीएड प्रवेश परीक्षा दो पालियों में हुई। पहली पाली सुबह नौ से 12 तक व दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो से पांच बजे तक हुई। परीक्षा केंद्रों में अटल बिहारी इंटर कॉलेज में पंजीकृत 330 परीक्षार्थियों में 15, राजा शंकर सहाय इंटर कॉलेज में 300 परीक्षार्थियों में 18 अनुपस्थित रहे। जीआईसी में 300 में 28, श्री नारायण गर्ल्स पीजी कॉलेज में 300 में 31 ने परीक्षा छोड़ दी। डीएसएन पीजी कॉलेज ब्लाक ए में 300 में 31 व डीएसएन पीजी कालेज ब्लॉक बी में 300 में 14 परीक्षार्थी शामिल नहीं हुए।
विज्ञापन

मोतीनगर स्थित जीजीआईसी में 500 में 33, एसएवी इंटर कालेज अचलगंज में 300 में 23 व जीजीआईसी अचलगंज में 300 में 28 परीक्षार्थी नहीं आए। जीआईसी चमरौली में पंजीकृत 400 में 44 व श्यामलाल इंटर कॉलेज नवाबगंज में 307 में 40 ने परीक्षा छोड़ी। जीजीआईसी नवाबगंज में 293 में 44 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली पाली की परीक्षा में डीएम रवींद्र कुमार ने अटल बिहारी इंटर कॉलेज व डीएसएन डिग्री कॉलेज परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। अटल बिहारी इंटर कॉलेज में क क्ष निरीक्षक के हाथ में मोबाइल देख नाराजगी जाहिर की और मोबाइल जमा कराया। दोबारा ऐसा न होने के निर्देश प्रधानाचार्य अजब सिंह को दिए। परीक्षा के सहायक नोडल अधिकारी विपिन कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से निपटी। केंद्रों पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात रहे। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल भी तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed