{"_id":"60b27bc58ebc3e2be10f94c0","slug":"education-unnao-news-knp63112162","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘बा’ स्कूलों के लिए पांच ब्लॉकों में जमीन चिह्नित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘बा’ स्कूलों के लिए पांच ब्लॉकों में जमीन चिह्नित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं की पढ़ाई के लिए बनने वाले एकेडमिक ब्लॉक व हॉस्टल के लिए पांच ब्लॉकाें में जमीन चिह्नित कर ली गई है। राज्य परियोजना कार्यालय से कार्यदायी संस्था राज्य निर्माण निगम को काम शुरू कराने का प्रस्ताव भी पास हो गया। जून महीने में काम शुरू हो सकता है।
जिले में संचालित 13 ‘बा’ स्कूलों में पढ़ाई कर रही 1300 छात्राओं को सिर्फ कक्षा आठ तक की पढ़ाई कराई जाती थी। कक्षा नौ से 12 तक की पढ़ाई की सुविधा नहीं थी। अब यह छात्राएं इंटर तक की पढ़ाई मुफ्त करेंगी। उनके रहने के साथ खाने की व्यवस्था भी सरकार करेगी। इसके लिए पुरवा, हिलौली, असोहा, औरास व सिकंदरपुर सरोसी में जमीन चिह्नित हो गई है। पुरवा में एकेडमिक ब्लॉक व हॉस्टल दोनों व अन्य चार ब्लॉकों में सिर्फ हॉस्टल बनाया जाएगा। अन्य आठ ब्लॉकों में अभी भी तहसील प्रशासन जमीन चिह्नित नहीं कर सका है। इससे यहां काम आगे नहीं बढ़ पा रहा है।
बीएसए प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि पांच ब्लॉकों में जून महीने से काम शुरू हो जाएगा। अन्य आठ ब्लॉकों में जमीन उपलब्ध कराने के लिए एसडीएम से कहा गया है।