फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   education

1983 परीक्षार्थियों ने दी गणित की परीक्षा

Thu, 26 Nov 2020 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
education
उन्नाव। डीएलएड की गणित की परीक्षा में 1983 परीक्षार्थी शामिल हुए। पेपर आउट होने पर यह परीक्षा रद्द हो गई थी। बुधवार को राजकीय इंटर कॉलेज सहित नौ केंद्रों पर बुधवार को दोबारा परीक्षा कराई गई।
विज्ञापन

परीक्षा सुबह 10 से 11 बजे तक जिला प्रशासन व डायट की निगरानी में हुई। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही परीक्षार्थियों को अंदर जाने दिया गया। डायट प्राचार्य प्रेम प्रकाश मौर्य ने बताया कि गणित विषय के चौथे प्रश्नपत्र की परीक्षा छह नवंबर को हुई थी। पेपर पहले ही आउट होने से परीक्षा दोबारा कराई गई। बुधवार को शहर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नवाबगंज व मोती नगर, राजकीय इंटर कॉलेज सिविल लाइंस व चमरौली, अटल बिहारी इंटर कॉलेज, डॉ. जीनाथ जी, एसएवी इंटर कॉलेज सहित राजा शंकर सहाय इंटर कॉलेज व रानी शंकर सहाय बालिका इंटर कॉलेज में परीक्षा र्हुई। परीक्षा में पंजीकृत 2049 प्रशिक्षुओं में 1983 प्रशिक्षु शामिल हुए। 66 प्रशिक्षुओं ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed