फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Education Building, auditorium and DFO office wacky Disilluminato

शिक्षा भवन, निराला प्रेक्षागृह व डीएफओ कार्यालय की बत्ती गुल

Wed, 09 Nov 2016 12:16 AM IST
उन्न्ााव
उन्न्ााव Updated Wed, 09 Nov 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
Education Building, auditorium and DFO office wacky Disilluminato
बिजली कटने के बाद डीआईओएस कार्यालय में मोबाइल की रोशनी में काम करते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
ली सप्लाई ठप होते ही कार्यालयों में अंधेरा छा गया। बोर्ड परीक्षा की तैयारियों के चलते डीआईओएस कार्यालय के कर्मचारी देर शाम मोबाइल और मोमबत्ती की रोशनी में काम निपटाते नजर आए। विभाग के अधिकारियों ने काफी प्रयास किए लेकिन बिजली विभाग ने बिना बिल भुगतान के कनेक्शन जोड़ने से मना कर दिया।
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह अधिशाषी अभियंता एसके पांडेय के निर्देश पर एसडीओ गौरव वर्मा ने टीम के साथ बकाया वूसली अभियान चलाया। अभियान के तहत टीम शिक्षा भवन कार्यालय पहुंची। यहां चार लाख से अधिक रुपये की बकाएदारी में कनेक्शन काट दिया गया। इससे बिजली सप्लाई ठप हो गई। डीआईओएस राकेश कुमार ने लाख प्रयास किए लेकिन टीम ने बकाया जमा होने के बाद ही कनेक्शन जोड़ने की बात कही। बिजली गुल होते ही बोर्ड परीक्षा तैयारी के काम ठप हो गए। बुधवार को डीएम की मीटिंग के चलते कार्यालय के बाबू मोबाइल व मोमबत्ती की रोशनी में काम करते नजर आए। वहीं ढाई लाख की बकाएदारी पर निराला प्रेक्षागृह तो दही चौकी स्थित वन विभाग कार्यालय पर लगभग चार लाख का बकाया विद्युत बिल जमा न करने पर बिजली काट दी गई। एसडीओ ने बताया कि जब तक बकाया जमा नहीं होगा, तब तक बिजली गुल रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed