फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   ED investigation lasted 40 hours in Saraswati Medical College

Unnao News: सरस्वती मेडिकल कॉलेज में 40 घंटे चली ईडी की जांच

Sun, 09 Nov 2025 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Sun, 09 Nov 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
ED investigation lasted 40 hours in Saraswati Medical College

विज्ञापन

नवाबगंज (उन्नाव)। फर्जी डिग्री व मनी लॉड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय की टीम सरस्वती मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार रात 12 बजे तक जांच की। गहन छानबीन के बाद रात में ही जरूरी अभिलेख लेकर टीम लखनऊ रवाना हो गई।

हापुड़ की मोनाड यूनिवर्सिटी में फर्जी डिग्री देने के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने हरियाणा, दिल्ली सहित 16 ठिकानों पर एक साथ जांच कर रही है। इसी कड़ी में सोहरामऊ थाना क्षेत्र के सरस्वती मेडिकल कॉलेज में बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे चार गाड़ियों से ईडी की चौदह सदस्यीय टीम जांच करने पहुंची थी।
विज्ञापन

टीम ने शुक्रवार रात 12 बजे तक तकरीबन 40 घंटे तक एचआर विभाग व रजिस्ट्रार कार्यालय के अभिलेखों और कंप्यूटरों को खंगाला। इसके बाद रात में ही कुछ जरूरी अभिलेख कब्जे में लेकर टीम लखनऊ रवाना हो गई। कॉलेज सूत्रों की माने तो छापेमारी के दौरान अकाउंट विभाग का कोई जिम्मेदार स्टाफ मौजूद नहीं रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर टीम ने ताला तोड़कर सारे अभिलेखों की जांच की और महत्वपूर्ण अभिलेखों को कब्जे में लिया। सूत्रों के अनुसार ईडी की कार्रवाई मनी लॉड्रिंग के बिंदु पर की जा रही है, जिसका संबंध फर्जी डिग्री रैकेट के वित्तीय लेन-देन से है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed