{"_id":"685d90053721da8249000db8","slug":"echs-polyclinic-will-be-built-in-ramlila-maidanechs-polyclinic-will-be-built-in-ramlila-maidan-unnao-news-c-221-1-sknp1055-133123-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: रामलीला मैदान में बनेगा ईसीएचएस पॉलिक्लीनिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: रामलीला मैदान में बनेगा ईसीएचएस पॉलिक्लीनिक
Thu, 26 Jun 2025 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Thu, 26 Jun 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
उन्नाव। शहर के रामलीला मैदान में भूतपूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ईसीएचएस) पॉलिक्लीनिक का निर्माण कराया जाएगा। इसमें सेना के पूर्व सैनिकों को हर प्रकार के इलाज की सुविधा मिलेगी। इसके लिए बुधवार को शहर आए ईसीएचएस के निदेशक व कमांडिंग मध्य यूपी सब एरिया के जनरल आफिसर मेजर जनरल सलिल सेठ ने प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत की। इसमें रामलीला मैदान में पॉलिक्लीनिक बनने का रास्ता साफ हो गया।
मेजर जनरल सलिल सेठ ने जेल रोड सिविल लाइन में किराये के भवन में चल रहे पॉलिक्लीनिक का निरीक्षण किया। यहां पर उन्होंने पूर्व सैनिकों से बातचीत की और उनकी समस्याएं पूछीं। मेजर जनरल ने लंबे समय से किराए के भवन में चल रहे पॉलिक्लीनिक के बारे में पूछा। साथ ही अब तक स्थायी भवन न बनने के बारे में आ रही अड़चनों की जानकारी ली। पॉलिक्लीनिक के प्रभारी अधिकारी ईसीएचएस विंग कमांडर श्याम किशोर पांडे और कार्यालय प्रभारी सूबेदार मेजर वीरेंद्र कुमार ने बताया कि रामलीला मैदान में निर्माण प्रस्तावित है। वहां पर हर साल रामलीला का आयोजन होता है। इसलिए समस्या आ रही है।
इस पर मेजर जनरल ने प्रशासनिक अधिकारियों से इस बारे में बातचीत की। इस दौरान तय हुआ कि रामलीला मैदान के आगे के हिस्से में रामलीला पूर्ववत की भांति चलती रहेगी। जबकि पीछे हिस्से में पॉलिक्लीनिक का निर्माण कराया जाएगा। वीरेंद्र ने बताया कि पॉलिक्लीनिक निर्माण का हल निकल आया है। दो करोड़ से अधिक धनराशि से पॉलिक्लीनिक का निर्माण कराया जाएगा। यहां पर चार चेंबर डॉक्टरों के बनेंगे। लैब व डिस्पेंसरी आदि भी बनेगी।