फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Echoing cheers of bombs and bombs on the streets

सड़कों पर बम-बम भोले के जयकारों की गूंज

Fri, 05 Mar 2021 08:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 08:10 PM IST
विज्ञापन
Echoing cheers of bombs and bombs on the streets
गंगा जल लेकर लोधेश्वर मंदिर जाते कावड़ियों के जत्थे। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। आदिदेव महादेव की पूजा-अर्चना का पर्व महाशिवरात्रि नजदीक आते ही लोधेश्वर जाने वाले कांवड़ियों की संख्या बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

विभिन्न जिलों के लोग यहां अलग-अलग गंगा घाटों से भोलेनाथ का जलाभिषेक करने को गंगाजल भरने के बाद यात्रा की शुरुआत करते हैं। शनिवार फाल्गुन मास की अष्टमी चार मार्च से लोधेश्वर मंदिर में जलाभिषेक शुरू हो जाएगा। हालांकि बड़ी संख्या में शिवभक्त 11 मार्च को शिवरात्रि पर ही जलाभिषेक कर वापसी करेंगे।
लोधेश्वर जाने वाले कानपुर महानगर, देहात, औरैया, इटावा, जलौन, बांदा व फतेहपुर जिलों के शिवभक्त अपने घरों से चलकर अलग-अलग रास्तों से यहां परियर, शुक्लागंज, जाजमऊ व बक्सर स्थित गंगा घाट पहुंचते हैं। यहां गंगा में आस्था की डुबकी लगाने के बाद वह साथ लाए पात्रों में गंगाजल भरने के बाद यात्रा की शुरुआत करते हैं।
विज्ञापन

लोधेश्वर महादेव के जलाभिषेक के लिए गंगाजल लेने के बाद ही असल कांवड़ यात्रा शुरू मानी जाती है। इसके बाद खड्डी कांवड़ लेकर चलने वाले अपनी कांवड़ जमीन पर नहीं रखते हैं। इसलिए काफिले में दो से तीन गुना अधिक भक्तों को शामिल किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ चलने वाले अतिरिक्त लोग बारी-बारी से कांवड़ को कंधे पर रखकर न सिर्फ गंतव्य की ओर बढ़ते है, बल्कि कहीं विश्राम किए जाते समय भी कांवड़ को कंधे पर रखकर खड़े रहते हैं। इसके विपरीत बैकुंठी कांवड़ ले जाने वाले इसे कहीं रखकर विश्राम कर सकते हैं। फाल्गुनी कांवड़ यात्रा में शामिल यात्री रास्ते भर शिवभक्ति के गीत गाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed