फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   eat increacess after shower

बूंदाबांदी के बाद निकली धूप, उमस ने किया बेहाल

Thu, 12 May 2022 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
eat increacess after shower
उन्नाव। बुधवार सुबह बदली के साथ बूंदाबांदी होने से कुछ देर गर्मी से राहत मिली लेकिन फिर उमस ने बेहाल कर दिया। दोपहर में छांव में बैठे लोग भी पसीना-पसीना हो गए। कूलर और पंखे बेअसर साबित हुए।
विज्ञापन

सुबह बूंदाबांदी से मौसम खुशगवार रहा लेकिन 10 बजते ही तेज धूप निकलने से तपिश बढ़ गई। अधिकतम तापमान 38 डिग्री तथा न्यूनतम 25.4 डिग्री रहा। उप्र मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि असानी का मैदानी भागों में हल्का असर है। इसी कारण बूंदाबांदी हो रही है। उत्तर-पूर्व की हवा भी चल रही है जिससे आर्द्रता बढ़ गई है। अभी उमस से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है।
विज्ञापन

आंधी से आम को नुकसान
गंजमुरादाबाद। बुधवार सुबह आई तेज आंधी से आम को नुकसान हुआ है। आम और अमिया गिरने से बागबान मायूस दिखे।
आम की फसल बड़ी होने से बागबान काफी खुश थे लेकिन बुुधवार सुबह 5:30 बजे पानी के साथ तेज आंधी आ गई। आधे घंटे की आंधी ने आम की फसल को नुकसान पहुंचाया। करीब 10 फीसदी आम गिरने से बागबानों को नुकसान हुआ है। हसनापुर, ताजपुर, कपूरपुर, महमदाबाद, ब्योली इस्लामाबाद, रूरी सादिकपुर, भिखारीपुर पतसिया, बल्लापुर आदि गांवों में बागबान आम और अमिया बीनते नजर आए। धर्मेंद्र कटियार, रामकुमार और जंगी आदि ने बताया कि आंधी से फसल को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूसे की चिंता
पुरवा। क्षेत्र में बूंदाबांदी होने से किसानाें को खेत में पड़े भूसे की चिंता सताने लगी। राजू साहू, रामशंकर, पूरनदास, केशनपाल आदि ने बताया कि बारिश यदि इस समय होती है तो भूसा सड़ जाएगा। मवेशियों के चारे की समस्या खड़ी हो जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed