फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   e-rickshaw robbers

लुटेरे बंटी-बब्ली, गैंग सहित गिरफ्तार

Thu, 13 Oct 2022 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
e-rickshaw robbers
नवाबगंज। ई-रिक्शा चालकों के साथ लूट करने वाले दंपती समेत गिरोह के सात सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से लूटे गए छह ई-रिक्शा, 20 बैटरी, एक बाइक सहित अन्य सामान बरामद किया है।
विज्ञापन

अजगैन के नवाबगंज कस्बा के शीतलगंज मोहल्ला निवासी ई-रिक्शा चालक कमल को टायर लादकर लाने की बात कह कुछ लोग 23 सितंबर को अपने साथ ले गए और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया।
विज्ञापन

बेहोश होने पर लखनऊ रमाडा होटल के पास फेंककर ई-रिक्शा और 500 रुपये लूटकर भाग निकले थे। एसपी के निर्देश पर स्वाट टीम प्रभारी प्रदीप कुमार और अजगैन कोतवाली पुलिस तलाश में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तफ्तीश में पता चला कि एक महिला और उस के साथ के कुछ पुरुष झांसा देकर ई रिक्शा चालकों से लूट करते हैं।
बुधवार को चमरौली तिराहे से पुलिस ने एक महिला और पुरुष को पकड़ा। युवक ने अपना नाम नादिस उर्फ दानिस निवासी सोरबा तालाब बस्ती सफीपुर का निवासी बताया।
साथ में उसकी पत्नी रुखसार थी। दोनों की निशानदेही पर गंगाघाट कोतवाली के मोहल्ला गोताखोर निवासी मुन्ना, शहर के मोहल्ला तालिब सरांय निवासी सगीर खान, नूर आलम और शब्बीर और मनोहर नगर निवासी राजू को गिरफ्तार कर उनके पास से से छह ई-रिक्शा समेत अन्य सामान बरामद किया।
एसपी ने दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने अजगैन, औरास, मांखी व गंगाघाट क्षेत्र में ई रिक्शा लूट की घटनाओं को स्वीकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed