फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   E-rickshaw drivers protested alleging illegal recovery

अवैध वसूली का आरोप लगा ई-रिक्शा चालकों ने किया प्रदर्शन

Wed, 14 Sep 2022 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw drivers protested alleging illegal recovery
बांगरमऊ। ई-रिक्शा चालकों ने मंगलवार को नगर पालिका के अधिकृत ठेकेदार पर अवैध वसूली का आरोप लगाकर तहसील गेट के सामने वाहनों के साथ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

हालांकि तहसील के किसी भी अधिकारी के न मिलने पर चालक मायूस होकर लौटना पड़ा।
ई-रिक्शा आशीष कुमार, अमृतलाल, हरिप्रसाद, अवधेश निषाद, लाल सिंह, रज्जन लाल, मुरारी, ओमप्रकाश, निहाल, रिजवान, जीशान, विनीत कुमार, अरविंद कुमार, जयप्रकाश समेत सौ से अधिक ई-रिक्शा चालकों ने तहसील गेट के सामने वाहन खड़ा करके प्रदर्शन किया।

आरोप है कि पालिका के नाम पर कुछ लोग 20 रुपये की अवैध वसूली कर रहे हैं।
न देने पर मारपीट व ई-रिक्शा पर डंडा चलाने लगते हैं। इससे उनकी रोजी रोटी प्रभावित हो रही है। तहसील में किसी भी अधिकारी के न मिलने पर नगर पालिका पहुंचकर अधिशासी अधिकारी राकेश कुमार सिंह को जानकारी दी।
विज्ञापन

ईओ ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार ठेका उठने के बाद ठेकेदार 20 रुपये प्रति वाहन की दर से वसूली कर रहे हैं, मारपीट और गालीगलौज का आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed