फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Dumper hits girl, she gets trapped and dragged 100 meters, dies

Unnao News: डंपर ने युवती को मारी टक्कर, फंसकर 100 मीटर घिसटी, मौत

Sun, 31 Dec 2023 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Sun, 31 Dec 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Dumper hits girl, she gets trapped and dragged 100 meters, dies
सोनिक। लखनऊ-कानपुर हाईवे बाईपास पर सड़क किनारे खड़े होकर ऑटो का इंतजार कर रही युवती को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। भागने की कोशिश में चालक, डंपर में फंसी युवती को करीब 100 मीटर खींचता चला गया। लोगों ने पीछा कर डंपर रोका और चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के कांशीराम कालोनी निवासी मोनिका (21) पुत्री सुनील, हाईवे स्थित नवीन मंडी के पास एक मेडिकल स्टोर में काम करती थी। शनिवार सुबह 8:30 बजे काम पर जा रही थी। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर आवास विकास कालोनी बाईपास तिराहा पर ऑटो का इंतजार कर रही थी। तभी लखनऊ से कानपुर की ओर जा रहा डंपर लहराते हुए आया और सड़क किनारे खड़ी मोनिका को टक्कर मारते हुए भागने लगा। युवती डंपर में फंसकर करीब 100 मीटर तक घिसटती चली गई। लोगों ने शोर मचाया लेकिन चालक नहीं रोका। इस दौरान पीछा कर रहे लोगों ने कुछ दूर पर उसे रोक लिया और चालक को पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की तो चालक ने झपकी आने से हादसा होने की बात बताई। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका दो बहन एक भाई में सबसे बड़ी थी। भाई अंकित ई- रिक्शा चलाता है। छोटी बहन तन्नू है। बेटी की मौत से मां सुषमा व अन्य परिजन बेहाल हैं। दही थानाध्यक्ष अनुराग सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। डंपर कब्जे में है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed